one nation (1)
One Nation One Ration card scheame implementing todayIndia

आज से देश में रियायती दर की दुकानों से संबद्ध राशन कार्ड में बदलाव किया जा रहा है। पिछले साल केन्द्रीय खाद्य मंत्री ने यह योजना लागू की थी। 1 जून 2020 से इसे देश में लागू कर दिया जायेगा। इस योजना के तहत राशन कार्ड धारक को किसी भी दुकान से राशन मिल सकेगा। इससे करोड़ों कार्ड धारकों को काफी सहूलियतें होने की बात कही जा रही है।

देश की वित् मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने गुरुवार को इस योजना के तहत नई घोषणा की है। लॉक डाउन की वजह से देश के जो गरीब लोग परेशान है उन्हें इस नई घोषणा के ज़रिये राहत पहुंचाई जाएगी। इस वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत देश के 23 राज्यों को 67 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। पीडीएस योजना के 83 फीसदी लाभार्थी इससे जोड़े जाएंगे। इस योजना के तहत मार्च 2021 तक इसमें 100 फीसदी लाभार्थी जुड़ जाएंगे। देश के नागरिक देश के किसी भी कोने से अपने राशन कार्ड के माध्यम से उचित मूल्य पर राशन की दुकान से राशन ले सकते हैं।

इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तोर पर फ़िलहाल दो क्लस्टर राज्यों आंध्र प्रदेश -तेलंगाना और महाराष्ट्र -गुजरात में शुरू की गयी है इसके बाद अब आंध्र प्रदेश के लोग तेलंगाना में और तेलंगाना के लोग आंध्र प्रदेश में किसी भी राशन की दुकान से राशन ले सकते है इसी तरह महाराष्ट्र के लोग गुजरात में और गुजरात के लोग महाराष्ट्र में जाकर वहाँ की राशन की दुकान से राशन ले सकते है |
केंद्रीय खाद्य मंत्री का कहना है की इस योजना को 1 जून 2020 तक पुरे देश में लागू कर दिया जायेगा और उन्होंने कहा है कि मौजूदा समय में राशन कार्ड के लिए 14 राज्यों में पीओएस मशीन कि सुविधा शुरू हो चुकी है जल्द ही अन्य राज्य में इस सुविधा को शुरू किया जायेगा | अगर कोई व्यक्ति एक राज्य से किसी दूसरे राज्य में रहने लगता है तो वह उस राज्य की किसी भी पीडीएस राशन की दुकान से अपने हिस्से का राशन ले सकता है। इस एक राष्ट्र एक राशन कार्ड स्कीम को लागू करने के लिए केंद्र सरकार को सभी पीडीएस दुकानों पर पीओएस लगाना होगा | खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने जून 2019 को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो को इस वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को शुरू करने का 1 साल तक का समय दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here