वनप्लस (OnePlus) अगले साल भारत में वनप्लस फिटनेस बैंड (OnePlus Fitness Band) को लॉन्च करके वियरेबल्स सेगमेंट में उतरने की योजना बना रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वनप्लस अपनी प्रतिद्वंदि कंपनी Xiaomi के Mi Band 5 को टक्कर देने के लिए वनप्लस बैंड लॉन्च कर सकता है। एंड्रॉयड सेंट्रल की रिपोर्ट के अनुसार, इस बैंड को पहले भारत के बाजार में उतारा जा सकता है, जिसके बाद इसे दूसरे देशों में भी पेश किया जा सकता है। OnePlus के इस बैंड की कीमत लगभग 3,000 रुपये तक हो सकती है जो बहुत ही किफायती है.
OnePlus के संबावित स्पेसिफिकेशन
बैंड को AMOLED डिस्प्ले और मल्टी-डे बैटरी जैसी सुविधाओं के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही यह डिवाइस पानी के संपर्क में आने पर भी खराब नहीं होगा यानी की डिवाइस WaterProff होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus वियर ओएस में सुधार के लिए गूगल के साथ मिलकर काम कर रहा है। स्मार्टवॉच में स्नैपड्रैगन वियर सिस्टम-ऑन-चिप की सुविधा होने की संभावना है। इसमें हाल ही में लॉन्च किए गए स्नैपड्रैगन वियर 4100 का इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- 20 हजार से कम में मिलेंगे 5G फोन, ग्राहकों के पास होंगे ज्यादा ऑप्शन
वनप्लस वॉच में अन्य फीचर्स की लिस्मेंट में हार्ट रेट सेंसर, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर जैसे फीचर भी शामिल हो सकते हैं। OnePlus बैंड तीन कलर ऑप्शन – ब्लैक, नेवी और टैंगरीन ग्रे में आएगा। OnePlus Fitness ट्रैकर बंद का 10.3 ग्राम वजन हो सकता है। इस फिटनेस बैंड में 100mAh की बैटरी और USB टाइप-ए पोर्ट हो सकता है।
ये भी पढ़ें:- जनवरी 2021 में लॉन्च होने वाले हैं ये 4 धांसू स्मार्टफोन, यहां देखें पूरी लिस्ट
संभावित लॉन्चिंग डेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी वनप्लस 9 सीरीज़ के लॉन्च से कुछ हफ्ते पहले वनप्लस बैंड भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्ट वॉच का लॉन्च जनवरी या फरवरी की शुरुआत में हो सकता है। लेकिन बता दें कि अभी तक वनप्लस की तरह से इस बारे में कोई ऑफिशियल डिटेल नहीं आई है।







