चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस जल्द ही वनप्लस 9 और वनप्लस 9 प्रो फोन लाने जा रही है। दोनों ही फोन्स की डीटेल्स ऑनलाइन लीक हुई हैं। रिपोर्ट की मानें तो इनमें कंपनी 4,500mAh की बैटरी देने जा रही है। खास बात यह भी होगी कि फोन के साथ कंपनी चार्जर भी देगी। बता दें कि एप्पल ने अपने लेटेस्ट आईफोन्स के साथ चार्जर नहीं दिए थे। जिसके बाद से इस ट्रेंड को सैमसंग और शाओमी जैसी कई कंपनियां अपना रही हैं। हाल ही में वनप्लस 9 का डिजाइन और 9 प्रो के कैमरा स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए थे।
टिप्स्टर Max Jambor ने ट्वीट करके वनप्लस 9 और वनप्लस 9 प्रो के बैटरी का खुलासा किया। उन्होंने ट्वीट में एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें 4,500mAh लिखा है। वनप्लस फोन में डुअल-सेल बैटरी के भी संकेत मिले हैं। मैक्स ने यह भी बताया कि दोनों ही स्मार्टफोन के बॉक्स में कंपनी चार्जर साथ में देने वाली है, जिससे इन दिनों कई कंपनियां परहेज कर रही हैं। हाल में आई आईफोन 12 सीरीज और सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज में चार्जर नहीं दिया गया।
9 and 9 Pro pic.twitter.com/PHU385KmL9
— Max Jambor (@MaxJmb) February 9, 2021
यह भी पढ़ें: iPhone पर मिल रहा ₹9000 तक का डिस्काउंट, बस 4 दिन के लिए है ऑफर
क्या होंगे दोनों फोन के स्पेसिफिकेशंस
रिपोर्ट की मानें तो OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro दोनों ही स्मार्टफोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिलेगा। इनमें 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी जाएगी। इनमें एंड्रॉइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। इस सीरीज की लॉन्चिंग मार्च में की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Poco M3 को जबर्दस्त रिस्पॉन्स, पहली ही सेल में बिके 1.5 लाख से ज्यादा फोन
वनप्लस 9 में 6.55 इंच का फुलएचडी+ डिस्प्ले और वनप्लस 9 प्रो में 6.8 इंच का QHD+ डिस्प्ले मिल सकता है। प्रो वर्जन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं, वनप्लस 9 में 48-48 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे मिल सकते हैं। इससे पहले खबर आई थी कि वनप्लस 9 सीरीज में 30W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।







