फेस्टिव सीजन में कई मोबाइल फोन्स मार्केट में लॉन्च होने हैं ऐसे में मोबाइल कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने स्मार्टफोन्स के दामों में कटौती कर रही हैं. बात करें Oppo की तो कंपनी ने अपने Reno 3 Pro स्मार्टफोन के दाम एक बार फिर घटाए हैं. ओप्पो ने इस फोन के 8GB+ 128GB वेरिएंट पर दो हजार रुपये तक घटाए हैं.
ये है नई कीमत
Oppo Reno 3 Pro के 8GB+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर 2,000 रुपये कम होने के बाद आप इसे 25,990 रुपये में खरीद सकते हैं. इस वेरियंट को नई कीमत के साथ अमेजन पर लिस्ट कर दिया गया है. हालांकि अभी तक ओप्पो की तरफ से इसकी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.
Oppo Reno 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस
फोटोग्राफी के लिहाज से ये फोन बेहद खास है. इसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 64 मेगापिक्सल में सेंसर के साथ f/1.8 अपर्चर, 13 मेगापिक्सल टेलिफोटो सेंसर के साथ f/2.4 अपर्चर, और 8-megapixel ultra-wide ऐंगल सेंसेर और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है. ओप्पो के इस फोन के फ्रंट में डुअल पंच होल कैमरा दिया गया है, जो कि 44-megapixel अल्ट्रा क्लियर सेंसर f/2.4 aperture के साथ और 2-megapixel का सेंसर f/ 2.4 aperture के साथ है.
OnePlus Nord से है टक्कर
Oppo Reno 3 Pro की टक्कर वनप्लस ने नॉर्ड से है. इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये तय की है. वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 29,999 रुपये में खरीदे जाने के लिए उपलब्ध होगा. 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये में आएगा.
ये भी पढ़ें
लो-बजट और पावरफुल फीचर्स के साथ ये हैं 5 लेटेस्ट स्मार्टफोन, कीमत 7000 से भी कम
6,000mAh की बैटरी वाला Samsung Galaxy F41 भारत में हुआ लॉन्च, इस फोन से होगा सीधा मुकाबला







