वनप्लस के नए 5G स्मार्टफोन Nord CE 5G का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है। कंपनी भारत में इस स्मार्टफोन को 10 जून को लॉन्च करने वाली है। फोन को लॉन्च होने में अभी कुछ दिन बचे हैं, लेकिन इसी बीच ऐंड्रॉयड सेंट्रल ने इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है। रिपोर्ट में इस अपकमिंग स्मार्टफोन के प्रोसेसर, कैमरा और डिस्प्ले के बारे में जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं डीटेल।
मिलेगा 90Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले
वनप्लस नॉर्ड CE 5G में 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशनन के साथ 6.43 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन का डिस्प्ले पंच-होल डिजाइन के साथ आ सकता है और इसके बेजल्स भी पतले हो सकते हैं। बायोमेट्रिक सिक्यॉरिटी के लिए कंपनी इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी ऑफर कर सकती है।
यह भी पढ़ें: चीन से लेकर नार्थ कोरिया तक, इन देशों में चाहकर भी नहीं चला सकते WhatsApp
स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर और 64MP कैमरा
यह फोन कम से कम 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। प्रोसेसर की जहां तक बात है, तो कंपनी इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट ऑफर करने वाली है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ दो सपोर्टिव लेंस दिए गए हैं। ये लेंस कितने मेगापिक्सल के हैं इस बारे में अभी कोई जानकारी बाहर नहीं आई है। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देगी।
यह भी पढ़ें: WhatsApp: म्यूट वीडियो से लेकर डेस्कटॉप वीडियो और वॉइस कॉलिंग तक, ये हैं इस साल आए बेस्ट फीचर
फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh बैटरी
नॉर्ड CE 5G ऐंड्ऱॉयड 11 पर बेस्ड OxygenOS के साथ आएगा। बैटरी की बात करें तो कंपनी इस फोन में 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी ऑफर कर सकती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे फीचर मिलेंगे। फोन की कीमत 20 हजार रुपये के आसपास हो सकती है और कंपनी इसे ऐमजॉन इंडिया पर सेल करेगी।







