OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन 10 जून को लॉन्च होने वाला है। इसी बीच पिछले साल लॉन्च हुआ वनप्लस नॉर्ड ऐमजॉन इंडिया और वनप्लस ई-स्टोर पर आउट-ऑफ स्टॉक हो गया है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को अब डिस्कंटीन्यू करने के बारे में सोच रही है। वनप्लस नॉर्ड के बंद होने के बारे में कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई ऑफिशल बयान जारी नहीं किया गया है।
वनप्लस नॉर्ड के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.44 इंच का फ्लूइड AMOLED डिस्पले दिया गया है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 90Hz के रिफ्रेश रेट व HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन को कंपनी ने ग्रे ऑनिक्स, ब्लू मार्बल और ग्रे ऐश कलर वेरियंट में लॉन्च किया था।
यह भी पढ़ें: Xiaomi Mi 11X सीरीज का जलवा, डेढ़ महीने में बिके 300 करोड़ के फोन
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, एक 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल+8 मेगापिक्सल का ड्यूल लेंस सेटअप मिलता है।
यह भी पढ़ें: अपना पहला लैपटॉप लाने की तैयारी में रियलमी, जल्द हो सकता है लॉन्च
12जीबी तक की रैम औप 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर मिलता है। बैटरी की बात करें तो फोन में कंपनी 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 4115mAh की बैटरी ऑफर करती है। 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी, 5G और यूएसबी टाइप C पोर्ट दिया गया है।







