बल्लभगढ़
प्रेमी के साथ ओयो होटल गई महिला को सोमवार को उसके पति व देवर ने पकड़ लिया। गुस्साए पति ने पत्नी व उसके प्रेमी के साथ मारपीट की। इस दौरान वहां भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के परिवार जनोंको बुलाया है।

3 साल पहले हुई थी शादी
सिटी थाना पुलिस के अनुसार पलवल के असावती गांव में रहने वाले एक युवक की शादी 3 साल पहले फिरोजपुर कलां गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। बताया जाता है कि शादी से पहले इस युवती का पलवल के कोंडल गांव निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा भी होता रहता था।

पति ने लगाया आरोप
पति का आरोप है कि शादी के बाद यह महिला पहले भी अपने प्रेमी के साथ गायब हो गई थी। तलाश के बाद महिला मिल गई। इसके बाद पति ने उसे रखने से इंकार कर दिया। दोनों परिवारों के बीच बातचीत होने पर पति ने महिला को अपने घर में रख लिया। यह महिला अपनी ससुराल में पति के साथ रह रही थी। 3 दिन पहले महिला को पता चला कि उसके पिता के पैर में चोट लग गई है। जिस पर वह अपने भाई के साथ मायके आ गई।

इस तरह हुआ शक
महिला का पति मुजेसर स्थित एक कंपनी में काम करता है। सोमवार को महिला के पति ने अपनी साले के पास हालचाल जानने के लिए फोन किया। इस दौरान उसने पत्नी के बारे में पूछा तो पता चला वह अपनी मां व बहन के साथ कपड़े लेने के लिए बल्लभगढ़ गई है। करीब 10 बजे महिला के पति को उसके चचेरे भाई ने फोन कर बताया कि भाभी एक युवक के साथ बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी में घूम रही हैं। पति का चचेरा भाई ऑटो में बैठकर घर जा रहा था। उसने ऑटो को रुकवाकर महिला और उसके प्रेमी का पीछा किया, मगर दोनों उसकी नजरों से ओझल हो गए।

शक हुआ तो पूछा
तभी वहां पर महिला का पति भी पहुंच गया। पति ने अपने चचेरे भाई के साथ पत्नी की तलाश शुरू की। उन्होंने शक के आधार पर वहां पर रेहड़ी संचालक से पूछा कि यहां पर कमरे किराए पर मिलते हैं। रेहड़ी संचालक ने सामने ओयो होटल की ओर इशारा कर दिया। पति अपने भाई के साथ होटल में चला गया। तभी उसे अपनी पत्नी और उसका प्रेमी होटल के कमरे से बाहर निकलते दिखाई पड़े। दोनों महिला और प्रेमी को होटल से बाहर ले आए। पति ने रोड पर दोनों के साथ मारपीट करते हुए पुलिस को सूचना दी। जहां लोगों का हुजूम लग गया। करीब 30 मिनट बाद पहुंची पुलिस महिला व उसके प्रेमी को चौकी ले गई।

चावला कॉलोनी पुलिस चौकी इंचार्ज श्रीकृष्ण दहिया ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी के परिवार जनों को बुलाया गया है। इस बारे में अभी परिवारों के बीच बातचीत चल रही है। पुलिस को अगर शिकायत मिलेगी तो भी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here