आरंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ (IPO) का बाजार चालू जनवरी-मार्च की तिमाही में भी गुलजार रहेगा। ओयो का आईपीओ भी बहुत जल्द लॉन्च होगा। सूत्रों के मुताबिक, हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री फर्म ओयो की मूल कंपनी ऑरैवल स्टेज लिमिटेड को बीएसई और एनएसई में लिस्ट होने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।
8,430 करोड़ रुपये आईपीओ!
ओयो ने 8,430 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए आवेदन किया है। इस पेशकश के तहत 7,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा और 1,430 करोड़ रुपये तक की बिक्री (OFS) जरिए होगी। पीटीआई-भाषा को मिले दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी को हाल ही में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बीएसई से सूचीबद्ध होने की अनुमति मिली है।
यह भी पढ़ें- 24 रुपये वाला ये शेयर दे रहा छप्परफाड़ रिटर्न, सिर्फ 23 दिन में निवेशकों के 1 लाख को बना दिया ₹3.75 लाख
अंतिम दौर में है तैयारी
शेयर बाजार आमतौर पर जब आईपीओ को मंजूरी मिलने वाली होती है, तब इस तरह आगे बढ़ने की सुविधा देते हैं। ऐसे में यह संकेत मिलता है कि कंपनी को जल्द ही बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल सकती है। बता दें OYO ने पिछले साल सितंबर में मार्केट रेगुलेटर के पास आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा कराए थे। सूत्रों के अनुसार, सेबी का ऑब्जर्वेशन फाइनल स्टेज में है और अगले 10 दिनों में इसके पूरा हो जाने की उम्मीद है।







