Pan Aadhaar Link Deadline: अगर आप ने अभी तक पैन कार्ड (Pan Card) को आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक नहीं किया है तो जल्दी से कर लें। 30 सितंबर तक अगर आप आधार और पैन कार्ड को लिंक नहीं कर लेते हैं तो आपको बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि कैसे आप चेक कर सकते हैं कि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं? 

एलपीजी सिलेंडर पटना में अब 1000 से सिर्फ 25 रुपये कम, चेक करें लखनऊ से पुणे तक के नए रेट्स

ये है प्रोसेस 

सबसे पहले www.incometaxgov.in पर जाएं। 

इसके बाद Our Service पर क्लिक करें, वहां आपको Link Aadhaar का ऑप्शन आएगा। 

इसके बाद Link Aadhaar Know About Aadhaar Pan Linking Status विकल्प पर जाएं। 

एक नया पेज खुल जाएगा। वहां अपना PAN और Aadhaar Card डीटेल्स लिखें। 

एक बार पूरी जानकारी देने के बाद ‘View Link Aadhaar Status’ पर क्लिक करें। 

इसके बाद अलग आपको दिखने लगेगा कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं।

Gold Price Today: सोने की बढ़ी चमक, चांदी की हुई फीकी, सर्राफा बाजारों में आज इस रेट बिक रहे सोना-चांदी

SMS से PAN Card Aadhaar Card Link

SMS सेवा का इस्तेमाल करने के लिए 567678 या 56161 पर मैसेज भेज कर आधार को पैन कार्ड से लिंक करवाया जा सकता है।

आधार और पैन को लिंक करते समय रखें ध्यान

अपने आधार को पैन से लिंक करते समय कुछ सावधानी जरूरी है। आधार-पैन लिंक कराने के लिए ध्यान रखें कि आपके पैन और आधार की डिटेल्स में कोई अंतर न हो जैसे नाम मिसमैच होना या जन्मतिथी गलत होना। अगर ऐसा है तो आपको पैन-आधार लिंकिंग कैंसिल होने का सामना करना पड़ सकता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here