पेटीएम (Paytm) के IPO में निवेशकों को झटका लगा है। लिस्टिंग वाले दिन मुनाफा कमाने की आस लगाए बैठे इनवेस्टर्स के हाथ निराशा लगी है। Paytm की पैरेंट कंपनी One97 कम्युनिकेशंस के शेयर गुरुवार को डिस्काउंट के साथ स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुए हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कंपनी के शेयर 9.3 फीसदी के डिस्काउंट के साथ 1,950 रुपये पर लिस्ट हुए। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कंपनी के शेयर 2,150 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 1,955 रुपये पर लिस्ट हुए हैं।   

मैक्वायरी ने दी अंडरपरफॉर्म रेटिंग, 1200 रुपये किया टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी रिसर्च ने पेटीएम (Paytm) की ओनर One97 कम्युनिकेशंस को अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि पेटीएम के बिजनेस में फोकस और डायरेक्शन की कमी है। मैक्वायरी रिसर्च ने इसका टारगेट प्राइस घटाकर 1,200 रुपये कर दिया है, जो कि इसके इश्यू प्राइस 2,150 रुपये से 40 फीसदी कम है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here