पेटीएम (Paytm IPO) के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने ट्विटर पर अपने एक कर्मचारी का लेटर शेयर किया है। यह लेटर मार्केट रेगुलेटर सेबी के 16,000 करोड़ रुपये के आईपीओ की मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारी ने उन्हें भेजा है। इस लेटर में कर्मचारी ने रामयाण का जिक्र करते हुए खुद गिलहरी संबोधित किया है। 

पेटीएम के कर्मचारी ने अपने इस लेटर में लिखा, ‘ भारत के सबसे बड़े आईपीओ की मंजूरी मिलने के बाद मैं खुद को बधाई देने से रोक नहीं पा रहा हूं। मैं हो सकता है कि एक गिलहरी जैसा हूं जो रामायण में राम सेतु बनाने में अपना योगदान दे रहा है।’ इस लेटर को ट्वीट करते हुए विजय शेखर शर्मा ने लिखा, ‘ऐसे सहयोगियों को कैसे शब्दों में आभार प्रकट किया जाये।’ बता दें, पेटीएम दूसरा सबसे सफल स्टार्टअप है। 

यह भी पढ़ें: PayTm आईपीओ आने से पहले सीईओ का डांस वाला Video Viral, उद्योगपति हर्ष गोयनका ने किया Tweet

बीते जुलाई महीने में पेटीएम ने सेबी को ड्राफ्ट पेपर सब्मिट किया था। इस ड्राफ्ट पेपर में कंपनी ने बताया था कि नए शेयरों के माध्यम से 8,300 करोड़ रुपये और बिक्री के लिए प्रस्ताव के माध्यम से 8,300 करोड़ रुपये जुटाएगी। बिक्री के लिए प्रस्ताव में कंपनी के संस्थापक विजय शेखर शर्मा, अलीबाबा समूह और उसकी सब्सिडरी एंट फाइनेंशियल, एलिवेशन कैपिटल, सैफ पार्टनर्स, बीएच इंटरनेशनल होल्डिंग्स आदि के शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल है।

निवेशकों को कमाई का मौका: कई ऐसे निवेशक होते हैं जो आईपीओ के जरिए कमाई करना चाहते हैं उनके लिए ये एक मौका हो सकता है। बता दें कि बीते दिनों पारस डिफेंस के आईपीओ ने निवेशकों को मालामाल किया है। इसे साल का सबसे सफल आईपीओ माना जा रहा है। अब देखना अहम है कि पेटीएम का आईपीओ पारस डिफेंस से आगे निकल पाता है या नहीं। पारस डिफेंस के अलावा जोमैटो के आईपीओ ने भी अपने निवेशकों को मुनाफा दिया है।

यह भी पढ़ें: दीपावली, छठ पूजा जैसे त्यौहारों की वजह से नवंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here