Petrol Diesel Price Today 21h Aug 2020: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में आज 19 पैसे की बढ़ोतरी की है। कल पेट्रोल का रेट 10 पैसे महंगा हुआ था। दो दिन में पेट्रोल का रेट करीब 30 पैसे बढ़ा है। डीजल के दाम आज भी स्थिर रहे। दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 81.19 रुपये और डीजल का रेट 73.56 रुपये रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 21 अगस्त 2020 को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, नोएडा और पटना में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..

शहर का नाम पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 81.19 73.56
मुंबई 87.87 80.11
कोलकाता 82.72 77.06
चेन्नै 84.26 78.86
नोएडा 81.68 73.87
लखनऊ 81.58 73.77
पटना 83.83 78.72

रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

Gold Price: सोना अपने उच्चतम स्तर से 3807 रुपये सस्ता, चांदी हुई 8860 रुपये कमजोर





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here