Petrol Diesel Price Today 16th March 2021: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लेकर आज भी राहत भरी खबर है। 16 मार्च मंगलवार को न तो पेट्रोल के रेट में कोई बढ़ोतरी हुई और न ही डीजल के। पिछले 17 दिनों से पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके बावजूद दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल का रेट अपने ऑल टाइम हाई रेट पर बिक रहा है। राज्स्थान के श्रीगंगानगर के बाद बीकानेर में पेट्रोल 100 के पार चला गया है। यहां आज पेट्रोल 100.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.09 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है। इससे पहले डीजल का रेट अधिकतम 30 जुलाई 2020 को 81.94 रुपये पर बिका था।
यह भी पढ़ें: कच्चा तेल महंगा होने के 6 साइड इफेक्ट, पेट्रोल-डीजल-एलपीजी से लेकर खेती तक पर पड़ रहा असर
अब दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.17 रुपये, जबकि डीजल का दाम 81.47 रुपये पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये व डीजल की कीमत 88.60 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। नया साल पेट्रोलियम ईंधनों के लिए अच्छा नहीं रहा है। जनवरी और फरवरी में कुल मिलाकर 26 दिन ही पेट्रोल महंगा हुआ, लेकिन इतने दिनों में ही यह 7.26 रुपये महंगा हो गया। इन 26 दिनों के दौरान ही डीजल भी 7.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका था।
यह भी पढ़ें: जीएसटी लगने से कितना सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल का दाम?
| शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर |
डीजल रुपये/लीटर |
| श्रीगंगानगर | 101.84 | 93.77 |
| अनूपपुर | 101.59 | 91.97 |
| बीकानेर | 100.01 | 92.09 |
| इंदौर | 99.30 | 89.77 |
| भोपाल | 99.21 | 89.76 |
| जयपुर | 97.72 | 89.98 |
| मुंबई | 97.57 | 88.60 |
| पुणे | 97.59 | 87.26 |
| बेंगलुरु | 94.22 | 86.37 |
| पटना | 93.48 | 86.73 |
| चेन्नई | 93.11 | 86.45 |
| कोलकाता | 91.35 | 84.35 |
| दिल्ली | 91.17 | 81.47 |
| लखनऊ | 89.15 | 81.86 |
| अहमदाबाद | 88.31 | 87.74 |
| चंडीगढ़ | 87.73 | 81.17 |
स्रोत: IOC
यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल हुए महंगे तो घट गई मांग, जानें क्यों नहीं बढ़ रहे अब दाम
ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट
पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।







