Petrol Diesel Price Today 12th Feb 2021: राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को 88 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं। कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में 29 पैसे प्रति लीटर तक और डीजल की कीमत में 38 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 88.14 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 94.64 रुपये प्रति लीटर हो गई। चार दिन दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगभग 1.20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय कर और भाड़े के आधार पर विभिन्न राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। राज्यसभा में तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार तेल कीमतों में राहत देने के लिए उत्पाद शुल्क घटाने पर विचार नहीं कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पिछले एक साल में पहली बार 61 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई है।

देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…

शहर का नाम पेट्रोल (रुपये/लीटर)

डीजल (रुपये/लीटर)

मुंबई 94.64 85.32
चेन्नई 90.44 83.52
कोलकाता 89.44 81.96
दिल्ली 88.14 78.38

स्रोत: IOC

ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है। बता दें पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा था कि दिल्ली में पेट्रोल के दाम में केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क का हिस्सा 32.98 रुपये है। वहीं इसमें राज्य सरकार के बिक्री कर या मूल्य वर्धित कर (वैट) का हिस्सा 19.55 रुपये है। 

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here