Petrol Diesel Price Today 13th March 2021: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लेकर आज भी राहत भरी खबर है। 13 मार्च शनवार को पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। पिछले 14 दिनों से दोनो तेलों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके बावजूद दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल का रेट अपने सर्वोच्च स्तर पर है। राज्स्थान के श्रीगंगानगर के बाद बीकानेर में पेट्रोल 100 के पार चला गया है। यहां आज पेट्रोल 100.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.09 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है। इससे पहले डीजल का रेट अधिकतम 30 जुलाई 2020 को 81.94 रुपये पर बिका था। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.17 रुपये, जबकि डीजल का दाम 81.47 रुपये पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये व डीजल की कीमत 88.60 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
| शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर |
डीजल रुपये/लीटर |
| श्रीगंगानगर | 101.84 | 93.77 |
| अनूपपुर | 101.59 | 91.97 |
| बीकानेर | 100.01 | 92.09 |
| इंदौर | 99.30 | 89.77 |
| भोपाल | 99.21 | 89.76 |
| जयपुर | 97.72 | 89.98 |
| मुंबई | 97.57 | 88.60 |
| पुणे | 97.59 | 87.26 |
| बेंगलुरु | 94.22 | 86.37 |
| पटना | 93.48 | 86.73 |
| चेन्नई | 93.11 | 86.45 |
| कोलकाता | 91.35 | 84.35 |
| दिल्ली | 91.17 | 81.47 |
| लखनऊ | 89.15 | 81.86 |
| अहमदाबाद | 88.31 | 87.74 |
| चंडीगढ़ | 87.73 | 81.17 |
स्रोत: IOC
ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट
पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
मंडी समीक्षा: सरसों दादरी तेल में 1050 रुपये की गिरावट, रिकार्ड स्तर पर पहुंचा सूरजमुखी तेल का भाव







