Petrol Diesel Price Today 6th Feb 2021: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी पर आज ब्रेक लगा है। राहत की बात यह है कि आज दोनों ईंधनों के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शुक्रवार को तेल के दाम में 30-30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। मंगलवार को भी इसमें 35-35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में आज यानी शनिवार को शुक्रवार के ही रेट पर पेट्रोल 86.95 और डीजल 77.13 रुपये लीटर बिक रहा है। यह सर्वकालिक उच्चतम स्त है। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल अब 100 रुपये लीटर से अब बहुत करीब है। वहीं इंदौर में पेट्रोल की कीमत 95 रुपये से केवल 7 पैसे दूर है। देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…
| शहर का नाम | पेट्रोल (रुपये/लीटर) |
डीजल (रुपये/लीटर) |
| श्रीगंगानगर | 97 | 89 |
| इंदौर | 95 | 85 |
| मुंबई | 93 | 84 |
| जयपुर | 93 | 85 |
| बेंगलुरु | 90 | 82 |
| पटना | 89 | 82 |
| चेन्नई | 89 | 82.33 |
| कोलकाता | 88 | 81 |
| दिल्ली | 87 | 77 |
| नोएडा | 86 | 78 |
| लखनऊ | 86 | 77 |
| रांची | 85 | 82 |
| चंडीगढ़ | 84 | 77 |
स्रोत: IOC
ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट
पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है। बता दें पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा था कि दिल्ली में पेट्रोल के दाम में केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क का हिस्सा 32.98 रुपये है। वहीं इसमें राज्य सरकार के बिक्री कर या मूल्य वर्धित कर (वैट) का हिस्सा 19.55 रुपय है।
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।







