Petrol Diesel Price Today 10th Sep 2021: आज यानी शुक्रवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। पेट्रोल-डीजल कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 5 सितंबर को बदलाव हुआ था, जब देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल 15 पैसे तक सस्ते हुए थे। राहत की बात ये है कि लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल देखने को नहीं मिला है। इसके बावजूद अभी भी पेट्रोल कई शहरों में 100 के पार है। 

देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर 113.07 102.31
इंदौर 109.67 97.49
भोपाल 109.63 97.43
जयपुर 108.13 97.76
मुंबई 107.26 96.19
पुणे 106.82 94.3
बेंगलुरु 104.7 94.04
पटना 103.79 94.55
कोलकाता 101.62 91.71
दिल्ली 101.19 88.62
चेन्नई 98.96 93.26
नोएडा 98.52 89.21
लखनऊ 98.3 89.02
आगरा 98.06 88.77
चंडीगढ़ 97.4 88.35
रांची 96.21 93.57

स्रोत: IOC

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 
 

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here