Petrol Diesel Price Today 27th Sep 2021: सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिलरहा है। घरेलू बाजार में डीजल लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ है। दिल्ली में डीजल की कीमत 25 पैसे प्रति लीटर के उछाल के साथ 89.32 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है जबकि पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
 
चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के आज के रेट्स

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 101.19 89.32
मुंबई 107.26 96.94
चेन्नई 98.96 93.93
कोलकाता 101.62 92.42

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

 

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here