Petrol Diesel Price Today 4th September 2021: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। दिल्ली, कोलकाता, पटना, बेंगलुरू, हैदराबाद, मुंबई जैसे कई शहरों में पेट्रोल अब भी 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है। बता दें, 1 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों 15-15 पैसे की कटौती की गई थी।
देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…
| शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
| चंडीगढ़ | 97.53 | 88.48 |
| लखनऊ | 98.43 | 89.15 |
| नोएडा | 98.65 | 89.34 |
| गुरुग्राम | 99.07 | 89.46 |
| चेन्नई | 99.08 | 93.38 |
| नई दिल्ली | 101.34 | 88.77 |
| कोलकाता | 101.72 | 91.84 |
| पटना | 103.89 | 94.65 |
| बेंगलुरु | 104.84 | 94.19 |
| हैदराबाद | 105.4 | 96.84 |
| मुंबई | 107.39 | 96.33 |
| जयपुर | 108.27 | 97.91 |
| इंदौर | 109.81 | 97.63 |
| रीवा | 112.19 | 99.81 |
| अनूपपुर | 112.59 | 100.18 |
| श्रीगंगानगर | 113.22 | 102.45 |
स्रोत: IOC
हर शहर में अलग-अलग भाव क्यों?
अलग-अलग राज्यों में राज्य सराकारें अलग-अलग रेट से टैक्स वसूलती हैं। वहीं, हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं। जैसे मुंबई में कल्याण, ठाणे में भी नगर निगम की वजह से टैक्स अलग अलग होते हैं, इस वजह से वहां रेट अलग अलग होते हैं। कई बार ट्रांसपोर्ट की वजह से भी टैक्स अलग-अलग हो जाता है, जैसे कई जगह ऐसी हैं, जहां रिफाइनरी से तेल पहुंचने में काफी मुश्किल होती है। ऐसे में वहां पेट्रोल की कीमत ज्यादा हो सकती है।
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।







