Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज लगातार पांचवें दिन बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज हुए इजाफे के बाद कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। इंडियन ऑयल काॅर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों में आज 35 पैसे का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 109.34 रुपये और डीजल 98.07 रुपये प्रति लीटर बिका रहा है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का रेट 115.15 रुपये और डीजल 106.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 

यह भी पढ़ेंः एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 नवंबर को हो सकता है बड़ा बदलाव

इन राज्यों में डीजल 100 के पार 

देश के अधिकतर राज्यों पर पेट्रोल 100 प्रति लीटर के पार बिक रहा है। वहीं, डीजल की अगर बात करें तो मध्यप्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, कर्नाटक, केरल, गुजरात, गोवा और लद्दाख सहित कई अन्य राज्यों में कीमतें 100 के पार चली गई हैं। 

प्रमुख शहरों में आज इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर)

डीज़ल (रुपये/लीटर)

श्रीगंगानगर 121.62 112.52
दिल्ली 109.34 98.07
मुंबई 115.15  106.23
चेन्नई 106.04 102.25
कोलकाता 109.79 101.19
भोपाल 118.07 107.50
रांची 103.53 103.46
बेंगलुरु 113.15 104.09
पटना 113.10 104.71
चंडीगढ़ 105.22 97.77
लखनऊ 105.26 98.54
नोएडा 106.46 98.73

स्रोत: आईओसी

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here