Petrol Diesel Price Today 23th Feb 2021: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दो दिन के बाद आज फिर तेजी आई। सरकार तेल कंपनियों ने आज मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 35 पैसे तक और डीजल की कीमतों में 38 पैसे तक की बढ़ोतरी की है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे महानगरों में कीमतें 90 रुपये के पार चली गई है। कुछ शहरों में तो यह 100 रुपए के स्तर को भी पार कर चुका है। आज दिल्ली में पेट्रोल का रेट 90.93 रुपये और डीजल का बाव 81.32 रुपये रहा।
डीजल की कीमत भी नया रिकॉर्ड बनाने की दिशा में
नया साल पेट्रोलियम ईंधनों के लिए अच्छा नहीं रहा है। जनवरी और फरवरी में अब तक कुल मिलाकर 24 दिन ही पेट्रोल महंगा हुआ, लेकिन इतने दिनों में ही यह 06.77 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल के साथ ही डीजल की कीमत भी रिकार्ड बनाने की राह पर अग्रसर है। नए साल में 24 दिनों के दौरान ही डीजल 07.10 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…
| शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर |
डीजल रुपये/लीटर |
| मुंबई | 97.34 | 88.44 |
| चेन्नई | 92.90 | 86.31 |
| कोलकाता | 91.12 | 84.20 |
| दिल्ली | 90.93 | 81.32 |
स्रोत: IOC
ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट
पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।







