Petrol Diesel Price Today 6th September 2021: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर कटौती देखने को मिली है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15-15 पैसों की कटौती हुई है। इससे पहले कल यानी रविवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की थी। आइए जानते हैं कि देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल आज किस भाव बिक रहा है।
देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…
| शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
| चंडीगढ़ | 97.40 | 88.35 |
| लखनऊ | 98.30 | 89.02 |
| नोएडा | 98.52 | 89.21 |
| गुरुग्राम | 98.94 | 89.32 |
| चेन्नई | 98.96 | 93.26 |
| नई दिल्ली | 101.19 | 88.62 |
| कोलकाता | 101.62 | 91.71 |
| पटना | 103.79 | 94.55 |
| बेंगलुरु | 104.70 | 94.04 |
| हैदराबाद | 105.26 | 96.69 |
| मुंबई | 107.26 | 96.19 |
| जयपुर | 108.13 | 97.69 |
| इंदौर | 109.67 | 97.49 |
| रीवा | 112.05 | 99.67 |
| अनूपपुर | 112.45 | 100.04 |
| श्रीगंगानगर | 113.07 | 102.31 |
स्रोत: IOC
हर शहर में अलग-अलग भाव क्यों?
अलग-अलग राज्यों में राज्य सराकारें अलग-अलग रेट से टैक्स वसूलती हैं। वहीं, हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं। जैसे मुंबई में कल्याण, ठाणे में भी नगर निगम की वजह से टैक्स अलग अलग होते हैं, इस वजह से वहां रेट अलग अलग होते हैं। कई बार ट्रांसपोर्ट की वजह से भी टैक्स अलग-अलग हो जाता है, जैसे कई जगह ऐसी हैं, जहां रिफाइनरी से तेल पहुंचने में काफी मुश्किल होती है। ऐसे में वहां पेट्रोल की कीमत ज्यादा हो सकती है।







