Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार आज यानी मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। लगातार 16वें दिन दोनों ईंधनों के रेट में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।  

देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर 113.07 102.31
इंदौर 109.67 97.49
भोपाल 109.63 97.43
जयपुर 108.13 97.76
मुंबई 107.26 96.19
पुणे 106.82 94.3
बेंगलुरु 104.7 94.04
पटना 103.79 94.55
कोलकाता 101.62 91.71
दिल्ली 101.19 88.62
चेन्नई 98.96 93.26
नोएडा 98.52 89.21
लखनऊ 98.3 89.02
आगरा 98.06 88.77
चंडीगढ़ 97.4 88.35
रांची 96.21 93.57

स्रोत: IOC

साल-दर-साल यूं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

  • 2014-15- पेट्रोल 66.09 रुपये प्रति लीटर, डीजल 50.32 रुपये प्रति लीटर
  • 2015-16- पेट्रोल 61.41 रुपये प्रति लीटर, डीजल 46.87 रुपये प्रति लीटर
  • 2016-17- पेट्रोल 64.70 रुपये प्रति लीटर, डीजल 53.28 रुपये प्रति लीटर
  • 2017-18- पेट्रोल 69.19 रुपये प्रति लीटर, डीजल 59.08 रुपये प्रति लीटर
  • 2018-19- पेट्रोल 78.09 रुपये प्रति लीटर, डीजल 69.18 रुपये प्रति लीटर
  • 2019-20- पेट्रोल 71.05 रुपये प्रति लीटर, डीजल 60.02 रुपये प्रति लीटर

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here