Petrol Diesel Price Today 30th Sep 2021: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी इजाफा देखने को मिल रहा है। गुरुवार यानी आज पेट्रोलिय कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। नए रेट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 25 पैसा और डीजल 30 पैसा महंगा हुआ है। देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल 100 के पार हैं।

दिल्ली में पेट्रोल 101.64 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर है तो मुंबई में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 97.52 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं,  चेन्नई में पेट्रोल 99.36 रुपये और डीजल 94.45 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि  कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.17 रुपये और डीजल के लिए आज 92.97 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल कीमतों में अभी और भड़केगी आग, महंगाई की आग में उबल रहा कच्चा तेल

गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि ब्रेंट की कीमत इस साल के अंत तक 90 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती है। पिछले 6 दिनों में डीजल के रेट में आज पांचवीं बार बढ़ोतरी हुई है। वहीं ढाई महीने बाद मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई। बता दें  सरकार ने संसद में कहा है कि पेट्रोल, डीजल और नेचुरल गैस के उत्पाद शुल्क से होने वाली कमाई साल 2013-14 में जहां 53,090 करोड़ थी, वहीं अप्रैल 2020-21 में बढ़कर 2,95,201 करोड़ रुपये हो गई है. सरकार ने बताया है कि कुल रेवेन्यू 2013-14 में जहां 12,35,870 करोड़ था, वह अब बढ़कर 24,23,020 करोड़ हो गया है.

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here