Petrol Diesel Price Today 21th Feb 2021: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज 13वें दिन जाकर राहत मिली है। आज कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। कल शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे प्रति लीटर चढ़ कर 90.58 रुपये पर चला गया था। डीजल भी 37 पैसे का छलांग लगा कर 80.97 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। आज दििला में पेट्रोल का रेट 90.58 रुपये और डीजल का बाव 80.97 रुपये रहा।

देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर

डीजल रुपये/लीटर

श्रीगंगानगर 101.22 93.23
इंदौर 98.69 89.34
भोपाल 98.6 89.23
जयपुर 97.1 89.44
मुंबई 97 88.06
पुणे 96.64 86.38
बेंगलुरु 93.61 85.84
पटना 92.91 86.22
चेन्नई 92.59 85.98
कोलकाता 91.78 84.56
दिल्ली 90.58 80.97
लखनऊ 88.86 81.35
रांची 88.08 85.6
चंडीगढ़ 87.16 80.67

स्रोत: IOC

साल 2021 में पेट्रोल अब तक 6.46 रुपये महंगा हो चुका है। हालांकि, जनवरी और फरवरी में महज 24 दिन ही पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़े। वहीं इन्हीं 24 दिनों में डीजल 06.77 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।  पिछले 10 महीने में ही इसके दाम में करीब 17 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: घर के बजट पर पड़ेगी माल भाड़े की मार, आम जनता पर पड़ेगा महंगाई का बोझ

ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here