Petrol Diesel Price Today 14th July 2021: कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के बावजूद आज पेट्रोल-डीजल में राहत है। पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन भी ब्रेक लगा है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा बुधवार को जारी नए रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें सोमवार को तीन महीने में पहली बार डीजल के दाम 18 पैसे प्रति लीटर घटाए गए थे, जबकि पेट्रोल के दाम में 28 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई थी। 

आज भी राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 112.53 और डीजल 102.98 रुपये प्रति लीटर है। देश के लगभग सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल शतक लगाकर डटा हुआ है। वहीं कुछ शहरों में डीजल भी 100 के पार बिक रहा है। 4 मई के बाद सेपेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने देश के विभिन्न शहरों विशेष रूप से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, बिहार, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल, मणिपुर, जम्मू और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में ब्रेंट क्रूड 76.49 डॉलर प्रति बैरल पर था। यह पिछले दिन के मुकाबले 1.08 डॉलर ज्यादा है।वहीं, यूएस वेस्ट टैक्सास इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 0.92 डॉलर चढ़ कर 75.25 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था।

देखें सबसे महंगा और सबसे सस्ता कहां बिक रहे पेट्रोल और डीजल

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर 112.53 102.98
रीवा 111.75 100.56
इंदौर 109.6 98.599
परभणी 109.46 97.98
जयपुर 108.03 98.85
मुंबई 107.2 97.29
जयपुर 107.03 98.85
पुणे 106.77 95.38
हैदराबाद 105.15 97.78
बेंगलुरु 104.58 95.09
पटना 103.52 95.3
चेन्‍नई 101.92 94.24
कोलकाता 101.35 92.81
नई दिल्‍ली 101.19 89.72
गुरुग्राम 98.83 90.31
नोएडा 98.39 90.19
लखनऊ 98.29 90.11
आगरा 97.98 89.3
चंडीगढ़ 97.31 89.35

स्रोत: IOC

बता दें जुलाई में अब तक 7 दिन पेट्रोल के दाम बढ़े तो डीजल के भाव में चार बार इजाफा हुआ है। जून 2021 में पेट्रोल और डीज़ल के भाव 16 दिन बढ़े थे। मई में भी 16 दिन पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ाए गए थे। खुदरा ईंधन की कीमतों में यह इजाफा 4 मई 2021 से शुरू हुआ। इसके पहले 5 राज्‍यों में चुनाव के बीच लगातार 18 दिन तक पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here