Petrol Diesel Price Today 4th June 2021: देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल आज 27 पैसे तक और डीजल 30 पैसे तक महंगा हुआ। इससे मुंबई में पेट्रोल 101 रुपये और डीजल 93 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया। इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 100.98 रुपये और डीजल 30 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 92.99 रुपये प्रति लीटर बिका। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 27 पैसे और डीजल की 28 पैसे बढ़ी। यहां एक लीटर पेट्रोल 94.76 रुपये और एक लीटर डीजल 85.66 रुपये का हो गया। 4 मई से अब तक 18 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गए हैं जबकि शेष 14 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 4.36 रुपये तथा डीजल 4.93 रुपये महंगा हो चुका है।कोलकाता में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 94.76 रुपये और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 88.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे और डीजल की 26 पैसे बढ़ी। वहां एक लीटर पेट्रोल 96.23 रुपये और एक लीटर डीजल 90.38 रुपये का मिला।

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर

डीजल रुपये/लीटर

श्रीगंगानगर 105.80 98.63
अनूपपुर 105.46 96.58
रीवा 105.10 96.24
परभणी 103.34 93.83
इंदौर 102.96 94.28
भोपाल 102.89 94.19
जयपुर 101.30 94.50
मुंबई 100.98 92.99
पुणे 100.60 91.19
बेंगलुरु 97.92 90.81
पटना 96.90 90.94
चेन्नई 96.23 90.38
कोलकाता 94.71 88.51
दिल्ली 94.76 85.66
लखनऊ 92.04 86.05
रांची 92.04 86.05
चंडीगढ़ 91.14 85.32

स्रोत: IOC 

ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here