Petrol Diesel Price Today 16th June: पेट्रोल-डीजल की महँगाई से फिलहाल आम लागों को राहत मिलती नहीं दिख रही। तेल कंपनियों ने बुधवार को एक बार फिर इनके दाम बढ़ा दिए। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 25 पैसे तक और डीजल 13 पैसे तक महँगा हुआ। इससे पहले मंगलवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 25 पैसे महँगा होकर 96.66 रुपये और डीजल 13 पैसे महँगा होकर 87.41 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया।

कीमतों में बढ़ोतरी का मौजूदा क्रम 4 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई महीने के दौरान पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महँगा हुआ था। जून में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.43 रुपये और डीजल की कीमत 2.26 रुपये बढ़ चुकी है। मुंबई में आज पेट्रोल का मूल्य 24 पैसे और डीजल का 14 पैसे बढ़ा। वहाँ एक लीटर पेट्रोल अब 102.82 रुपये का और डीजल 94.84 रुपये का हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 22 पैसे महँगा होकर 97.91 रुपये का और डीजल 12 पैसे महँगा होकर 92.04 रुपये का बिका। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे बढ़कर 96.58 रुपये और डीजल की 13 पैसे बढ़कर 90.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई।

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर

डीजल रुपये/लीटर

श्रीगंगानगर 107.79 100.51
अनूपपुर 107.43 98.43
रीवा 107.07 98.10
परभणी 105.16 95.63
इंदौर 104.92 96.14
जयपुर 103.39 96.38
दिल्ली 96.66 87.41
मुंबई 102.82 94.84
चेन्नई 97.91 92.04
कोलकाता 96.58 90.25
भोपाल 104.85 96.05
रांची 92.70 92.27
बेंगलुरु 99.89 92.66
पटना 98.73 92.72
चंडीगढ़ 92.96 87.05
लखनऊ 93.88 87.81

स्रोत: IOC

पेट्रोल में प्रति लीटर 29 पैसे और डीजल में 28 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 95.85 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। डीजल भी छलांग लगा कर 86.75 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। बता दें 23 दिनों में ही 5.53 पेट्रोल रुपये महंगा हो चुका है। जबकि, इतने ही दिन में डीजल  5.97 रुपये महंगा हुआ है

ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here