Petrol Diesel Price Today 11th July: पेट्रोल-डीजल के दाम रविवार को रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। इससे पहले शनिवार को इनके दाम बढ़ाये गए थे। इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य आज 100.91 रुपये और डीजल की कीमत 89.88 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। पश्चिम बंगाल तथा अन्य चार राज्यों में चुनाव के बाद से इनके दाम तेजी से बढ़े हैं। 

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का मौजूदा क्रम 4 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था। जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.10 रुपये और डीजल की कीमत 72 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है।

PPF Scheme: रोजाना बचाएं 416 रुपये, इतने सालों में बन जाएंगे करोड़पति 

देश के अन्य शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई में पेट्रोल 106.93 रुपये और डीजल 97.46 रुपये प्रति लीटर मिला। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.67 रुपये और डीजल की कीमत 94.39 रुपये रही। कोलकाता में पेट्रोल 101.01 रुपये और डीजल 92.97 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। 

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 100.91 89.88
मुंबई 106.93 97.46
चेन्नई 101.67 94.39
कोलकाता 101.01 92.97
भोपाल 109.34 98.67
रांची 95.96 94.84
बेंगलुरु 104.29 95.26
पटना 103.18 95.46
चंडीगढ़ 97.04 89.51
लखनऊ 98.01 90.27
श्रीगंगानगर 112.24 103.15
अनूपपुर 111.82 101.06
रीवा 111.46 100.72
इंदौर 109.32 98.76
परभणी 109.24 98.19
जयपुर 107.74 99.02
आगरा 97.71 89.96
पुणे 106.50 95.55

स्रोत: IOC

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here