Petrol Diesel Price Today 24th July: देश में पेट्रोल के दाम आज लगातार सातवें दिन रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार नवें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे  शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बोले- देश की इकॉनमी के लिए आ रहा है 1991 से भी मुश्किल वक्त

देश के प्रमुख शहरों में आज के रेट

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
रांची 96.68 94.84
चंडीगढ़ 97.93 89.5
आगरा 98.32 89.96
लखनऊ 98.92 90.26
चेन्नई 101.49 94.39
दिल्ली 101.84 89.87
कोलकाता 102.08 93.02
पटना 104.25 95.57
बेंगलुरु 105.25 95.26
मुंबई 107.83 97.45
जयपुर 108.71 99.02
परभणी 108.89 97.1
भोपाल 110.2 98.67
इंदौर 110.28 98.76
रीवा 112.41 100.71
अनूपपुर 112.78 101.05
श्रीगंगानगर 113.21 103.15
पोर्ट ब्लेयर 85.28 83.79

स्रोत: IOC

सोने-चांदी की बढ़ी चमक, फिर भी ऑल टाईम हाई से 8332 रुपये सस्ता है सोना, चेक करें 14 से 24 कैरेट तक आज के रेट

ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

1 जुलाई के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल पर केन्द्र सरकार 33.29% और राज्य सरकार 23.07% टैक्स वसूलते हैं। वहीं, डीजल पर केन्द्र सरकार 35.66% और दिल्ली सरकार 14.62% प्रतिशत पैसा टैक्स के रुप में वसूलते हैं। 2020 में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन तब महामारी की वजह से केन्द्र सरकार एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दिया था। 

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here