नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

यहां किशन कुमार नाम के एक व्यक्ति सीढ़ियों से उतर रहे थे कि चौथी मंजिल पर उनका पांव फिसल गया। फिर क्या था, उनका पैर रेलिंग में फंस गया और वो उलटा लटक गए। शख्स को विकट परिस्थिति में देख लोग परेशान हो गए। बचाने की जुगत होने लगी और फिर किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पांव फिसला और दूसरी बिल्डिंग पर जा गिरे

NBT

पुलिस ने बताया कि किशन कुमार सावित्री नगर के आजाद अपार्टमेंट में रहते हैं। वो सीढ़ियों से उतर रहे थे। चूंकि सीढ़ी की रेलिंग बारिश के कारण टू गई थी, इसलिए उनका पैर फिसला और वो दूसरी बिल्डिंग में जाकर ग्रिल में उलटा लटक गए, इस दौरान ग्रिल का नुकीला हिस्सा उनकी एड़ी में घुस गया।

वेल्डर बुलाकर कटवाई रेलिंग

NBT

यह खौफनाक मंजर देखकर जब लोगों ने पीसीआर को कॉल किया तो पुलिस की ओर से शीशराम नाम के शख्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालत देखी तो तुरंत समझ गए कि खुद से बचाने की कोई रास्ता नहीं है। वो तुरंत वेल्डर को साथ लेकर आए और ग्रिल को कटवा दिया।

और बच गई जान

NBT

इस तरह ग्रिल में फंसे किशन कुमार को निकाल लिया गया। चूंकि वो घायल हो चुके थे, इसिलए उन्हें बत्रा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

इस तरह काल ने बुलाया चौथी मंजिल पर

NBT

किशन कुमार गुरुग्राम के एक पार्लर में काम करते हैं। 40 वर्षीय किशन वो ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। जब उन पर ऊपर से कीचड़ जैसा कुछ गिरा तो वो ऊपर देखने गए कि आखिर वो चीज क्या थी? चौथी मंजिल पर सीढ़ी की रेलिंग टूटी हुई थी जिस कारण उनका पांव फिसल गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here