प्रधानमंत्री केयर्स फंड से आवंटित हुई राशि से 50 हजार वेंटिलेटर्स बनाए जा रहे हैं। सरकार ने बताया कि ये सभी वेंटिलेटर्स ‘मेड इन इंडिया’ हैं। इनमें से कई वेंटिलेटर बनकर विभिन्न राज्यों को बांटे जा चुके हैं। 

पीएमओ के अनुसार, 50 हजार वेंटिलेटर्स में अभी तक 2923 बन चुके हैं। इसमें से 1340 वेंटिलेटर्स को कुछ राज्यों को भेजे जा चुके हैं। महाराष्ट्र को 275 वेंटिलेटर्स मिले हैं। दिल्ली को 275, गुजरात को 175, बिहार को 100, कर्नाटक को 90 और राजस्थान को 75 वेंटिलेटर सौंपे गए हैं।

50 हजार वेंटिलेटर्स में 30 हजार भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड कंपनी बना रही है। 10 हजार एग्वा हेल्थकेयर, 5650 एएमटीजेड बेसिक, 4 हजार एएमटीजेड हाई एंड और 350 एलिएड मेडिकल बना रही है।

पीएमओ ने कि जून के आखिर तक 14 हजार और वेंटिलेटर्स बन जाएंगे, जिसे विभिन्न राज्यों के अस्पतालों के लिए भेज दिया जाएगा।

बता दें कि पिछले महीने प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया था कि पीएम केयर्स फंड से कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए 3100 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इन 3100 करोड़ में से 2000 करोड़ रुपए से वेंटिलेटर के लिए आवंटित किए गए थे। वहीं, एक हजार करोड़ रुपए प्रवासी मजदूरों पर खर्च किए जाने हैं। इसके अलावा लगभग 100 करोड़ रुपए वैक्सीन बनाने के लिए दिए जाएंगे।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here