Edited By Ashok Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

हाइलाइट्स

  • 16 जून को 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों से बात करेंगे
  • 17 जून को उनकी 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप राज्यपालों से बात करेंगे पीएम
  • दो महीने के लॉकडाउन के दौरान 5 बार प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात कर चुके हैं पीएम
  • देश में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामलें,केंद्र सरकार हरकत में आई

नई दिल्ली

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 और 17 जून को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और विशेषज्ञों के मुताबिक जुलाई-अगस्त में ये पीक पर पहुंच सकते हैं। इससे पहले मोदी ने करीब दो महीने के लॉकडाउन के दौरान कई बार मुख्यमंत्रियों से बात की थी।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख को पार हो गई है। देश में कोरोना के प्रकोप को रोकने लिए मोदी ने 24 मार्च को 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसे बाद में तीन बार बढ़ाया गया था। इसके बाद 8 जून से देश में अनलॉक-1 के तहत पाबंदियों में कई तरह की छूट दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक मोदी 16 और 17 जून को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। कोरोना संकट को लेकर मुख्यमंत्रियों से यह उनकी 6वीं बार बातचीत होगी। इसमें देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा की जाएगी। साथ ही 8 जून से लागू किए गए अनलॉक-1 की भी समीक्षा होगी। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्रियों से सलाह मशविरा लेने के बाद केंद्र सरकार कोरोना के रोकथाम के लिए कुछ बड़े फैसले ले सकती है।

कोरोना के केस 3 लाख के पार, दुनिया में चौथे नंबर पर भारत

इससे पहले उन्होंने 11 मई को उन्होंने मुख्यमंत्रियों से बातचीत की थी। जिसके बाद लॉकडाउन 4.0 का ऐलान किया गया था। यह छठा मौका होगा जब मोदी मुख्यमंत्रियों के बात करेंगे। इससे पहले उनकी मुख्यमंत्रियों के साथ पांच बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हो चुकी है। उन्होंने 20 मार्च, 2, 11, 27 अप्रैल और 11 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर मुख्यमंत्रियों से चर्चा की थी।

कोरोना से लड़ने को पैसे नहीं, लेकिन ‘जंग’ के लिए इमरान ने बढ़ाया डिफेंस बजट

प्रधानमंत्री 16 जून को 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों से बात करेंगे। इनमें पंजाब, असम, केरल, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, हिमाचल, चंडीगढ़, गोवा, मणिपुर, नगालैंड, लद्दाख, पुडुच्चेरी, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, दादर नगर हवेली ओर दमन दीव, सिक्किम और लक्षद्वीप शामिल हैं। 17 जून को उनकी 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप राज्यपालों से बात होगी। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, बिहार, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना और ओडिशा शामिल हैं।

भारत में कब पीक पर होंगे कोरोना के मामले?भारत में कब पीक पर होंगे कोरोना के मामले?देश में कोरोना वायरस के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं और हाल फिलहाल इसमें कमी आने की संभावना नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक जुलाई के मध्य में या अगस्त की शुरुआत में देश में देश में कोरोना के मामलों की संख्या चरम पर पहुंच सकती है, जबकि अभी से देश में कई राज्य सरकारों की स्वास्थ्य व्यवस्था का दम फूलने लगा है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here