पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की सातवीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। सिर्फ 5 दिन बाद यानी एक दिसंबर से इनके बैंक खातों में 2000 रुपये की किस्त आनी शुरू हो जाएगी। मोदी सरकार दिसंबर 2018 से अब तक किसानों को 6 किस्त भेजी जा चुकी है। इस योजना का लाभ देश भर के 11 करोड़ 33 लाख किसान ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें: PM Kisan की सातवीं किस्त इस दिन से आएगी आपके खाते में, ऐसे देखें पूरे गांव की List
बता दें कि पीएम किसान सम्मान योजना में केंद्र सरकार तीन किस्तों में यह पैसा ट्रांसफर करती है पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। अगर सारे कागजात सही है तो सभी 11.33 करोड़ रजिस्टर्ड किसानों को सातवीं किस्त का लाभ भी मिलेगा।
लिस्ट में ऑनलाइन देखने के लिए आसान स्टेप
- वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं।
- यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें
- इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट
ऐसे जानें आपको अबतक कितनी किस्त मिली
- पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- यहां आपको राइट साइड पर ‘Farmers Corner’ का विकल्प मिलेगा
- यहां ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।
- नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए।
- आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किश्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।
- यह भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi: 2000 रुपये की किस्त लेकर फंस गए 2.30 लाख किसान
- सातवीं किस्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें: PM Kisan की 7वीं किस्त का नहीं मिलेगा पैसा अगर आपने भी किया है ऐसा
यदि आपको ‘FTO is generated and Payment confirmation is pending’ लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब है कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये किस्त कुछ ही दिनों में आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।
इसके अलावा आप ऐप के जरिए भी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं कि आपको लिस्ट में नाम है या नहीं है। पीएम किसान मोबाइल ऐप ऐसे करें डाउनलोड पीएम किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड करना बहुत आसान है, बस आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- स्टेप 1: अपने मोबाइल में प्ले स्टोर एप्लिकेशन पर जाएं.
- स्टेप 2: इसके बाद आपको पीएम-किसान मोबाइल ऐप टाइप करना है.
- स्टेप 3: पीएम-किसान मोबाइल ऐप स्क्रीन पर दिखाई देगा बस इसे डाउनलोड करें.
लिस्ट में नाम न होने पर इस नंबर पर करें शिकायत
कई लोगों के नाम पिछली लिस्ट में था, लेकिन नई लिस्ट में नहीं है तो इसकी शिकायत आप पीएम किसान सम्मान के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।
मंत्रालय से ऐसे करें संपर्क
- पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
- पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
- पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
- पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
- पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
- ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in







