PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त का इंतजार कर रहे 11.35 करोड़ किसानों के खाते में मोदी सरकार 2000 रुपये की रकम भेजेगी। इस वित्तीय वर्ष की तीसरी और योजना की शुरुआत से 7वीं किस्त इस महीने दिसंबर से आनी शुरू हो जाएगी। बता दें मोदी सरकार सलाना 6000 रुपये किसानों को तीन किस्तों में देती है। पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च तक आती है।  अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आप भी चेक करना चाहते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आये या नहीं, तो इन तीन नंबर के जरिये जान सकते हैं।

ऐसे चेक करें अपना खाता
– पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
– यहां आपको राइट साइड पर ‘Farmers Corner’ का विकल्प मिलेगा
– यहां ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।
– नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए। इन तीन नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके  अकाउंट में पैसे आये या नहीं।

PM Kisan: इन किसानों को नहीं मिलेगी सातवीं किस्त, जानें क्यूं?

– आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
– यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किश्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई। 
– छठी किश्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी। 
– यदि आपको ‘FTO is generated and Payment confirmation is pending’ लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब है कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये किश्त कुछ ही दिनों में आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।

PM Kisan का 2000 रुपया आने में अब कुछ घंटे बाकी, चेक करें लिस्ट में अपना नाम



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here