Mamata DiDi has decided to make distance from INDAI Alliance and denied sharing with Congress
Mamata DiDi has decided to make distance from INDAI Alliance and denied sharing with Congress

#PMModionlinemeeting#PMmodi#Westbengal#CMMamtabanerjee#Blacfungus#Covi19#
पीएम मोदी ने चक्रवात, कोरोना और ब्लैक फंगस को लेकर एक वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में दस प्रदेशों के सीएम को आमंत्रित किया गया था। इसमे ममता बनर्जी भी शामिल हुई थी। पीएम के संबोधन के बाद ममता दीदी ने यह कहा कि मीटिंग में बुला कर हमें बुला कर बेइज्जत किया गया। उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया। केवल भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को प्राथमिकता पर बोलने दिया गया। मीटिंग के दौरान या पीएम बोलते रहे या उनकी पार्टी के सीएम। गैरभाजपा प्रदेश मुख्यमंत्रियों की समस्याओं पर ध्यान दिया गया। ममता बनर्जी ने कहा कि न तो उनसे कोरोना के इलाज संबंधी बातों पर चर्चा की और न ही ब्लैक फंगस की दवाओं और व्यवस्था पर हालात जाने।
प्रदेश में विधान सभा चुनाव के परिणाम ममता बनर्जी के प़क्ष में आने के बाद से ही केन्द्र सरकार और ममता बनर्जी के बीच रिश्ते और ज्यादा कड़वे होते जा रहे हैं। केन्द्र ने हमेशा की तरह टीएमसी सरकार को निशाने पर रखते हुए ममता की राह में रोड़े अटकाना जारी रखा है। सीबीआई ने टीएमसी के चार विधायक और मंत्रियों की गिरफ्तारी की। राज्यपाल धनख़ड़ ने भी ममता सरकार के खिलाफ अढ़ियल रवैया बनाये रखा है। इस बीच पीएम मोदी की वर्चुअल मीटिंग में कोई उम्मीद रखना बेमानी था। ममता ने मीटिंग के ठीक बाद प्रेस से कहा कि पीएम ने हमारी समस्याओं के बारे में कुछ जानने की कोशिश नहीं की केवले भाजपा शासित प्रदेश की समस्याओं को ध्यान दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here