प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिका के दौरे पर गए हुए हैं। अमेरिका दौरा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्लोबल सीईओ के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी और क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो आर अमोन के बीच सफल बैठक हुई और अमोन ने भारत में 5जी और अन्य क्षेत्रों में काम करने की इच्छा जताई। इसके अलावा पीएम मोदी की अन्य सीईओ संग भी बैठक हुई। इन सीईओ में दो भारतीय मूल के अमेरिकी हैं – एडोब के शांतनु नारायण और जनरल एटॉमिक्स के विवेक लाल। इसके अलावा अन्य तीन सीईओ – क्वालकॉम के क्रिस्टियानो ई आमोन, फर्स्ट सोलर के मार्क विडमार और ब्लैकस्टोन के स्टीफन ए श्वार्जमैन हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम मोदी और सीईओ के बीच बैठक की अहम बातें।
पीएम मोदी और अडोबी के सीईओ के बीच क्या चर्चा हुई
विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी और अडोबी के सीईओ के बीच भारत में चल रही गतिविधियों और भविष्य की निवेश योजनाओं पर चर्चा की। स्वास्थ्य, शिक्षा और अनुसंधान एवं विकास जैसे क्षेत्रों में डिजिटल इंडिया के प्रमुख कार्यक्रम का लाभ उठाने के विचारों पर भी चर्चा की गई।
PM Modi and Shantanu Narayen, CEO of Adobe discussed Adobe’s ongoing activities in India and future investment plans. Ideas to leverage Digital India flagship programme in sectors like health, education and R&D were also discussed: Ministry of External Affairs pic.twitter.com/vNZNGtzzBi
— ANI (@ANI) September 23, 2021
भारत में निवेश की योजनाओं पर पीएम मोदी ने की चर्चा
सूत्रों ने कहा कि पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत के पास महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के लिए पैमाना है। उन्होंने कहा कि भारत ने 5G मानक तैयार किए हैं और क्वालकॉम से सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि चूंकि क्वालकॉम ने पहले से ही भारतीय प्रतिभा पर भरोसा किया है, इसलिए वह पीएलआई योजना के लाभ के साथ निर्माण शुरू कर सकता है। उन्होंने नई उदारीकृत ड्रोन नीति के बारे में भी बात की और कहा कि क्वालकॉम नए उभरते बाजार में नए अवसरों में भाग ले सकता है।
हम भारत के साथ काम करके खुश: क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो
व्यापार को बढ़ावा देने में पीएम मोदी के नेतृत्व को लेकर क्वालकॉम के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस्टियानो अमोन ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत को निवेश के लिए एक डेस्टिनेशन बनाने में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने का दृष्टिकोण बहुत सफल रहा है और हम इसका स्वागत करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमने सेमीकंडक्टर्स पर बात की जो बातचीत का एक महत्वपूर्ण विषय है। हमने भारत में विकसित हो रहे एक अविश्वसनीय मोबाइल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण जारी रखने के अवसर पर बात की। हम भारत के साथ मिलकर जो कुछ भी कर रहे हैं उससे हम खुश हैं।
We spoke on semiconductors which is an important topic of conversation. We spoke on opportunity to continue to build an incredible mobile ecosystem developing in India.We’re happy with everything we’re doing together with India:Pres& CEO of Qualcomm on meeting with PM Modi in US pic.twitter.com/nMR6hKEub7
— ANI (@ANI) September 23, 2021
PM मोदी के साथ शानदार बैठक रही: क्वालकॉम के अध्यक्ष
पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद क्वालकॉम के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस्टियानो आर अमोन ने कहा कि यह एक शानदार मुलाकात थी। हमें भारत के साथ साझेदारी पर बहुत गर्व है। हमने 5G और इसकी गति के बारे में बात की। हमने न केवल भारत में बल्कि भारत में प्रौद्योगिकी के निर्यात के रूप में उद्योग को आगे बढ़ाने के एक अविश्वसनीय अवसर के बारे में बात की।
It was a great meeting.We’re so proud of a partnership with India.We talked about 5G & its acceleration.We talked about an incredible opportunity to advance the industry not only domestically in India but India as export of technology: President & CEO of Qualcomm,Cristiano R Amon pic.twitter.com/403oOx7l8K
— ANI (@ANI) September 23, 2021
PM मोदी से अडोबी चेयरमैन शांतनु नारायण भी मिले
अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वाशिंगटन अडोबी के चेयरमैन शांतनु नारायण ने मुलाकात की।
US | Prime Minister Narendra Modi holds a meeting with Adobe Chairman Shantanu Narayen, in Washington D.C. pic.twitter.com/YDPLDFEH4o
— ANI (@ANI) September 23, 2021
क्वालकॉम के सीईओ ने 5जी के क्षेत्र में काम करने की इच्छा जताई
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो अमोन के बीच कई मुद्दों पर काफी अच्छी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने भारत द्वारा दिए जाने वाले विशाल अवसरों के बारे में अवगत करवाया। वहीं, सीईओ अमोन ने भारत के साथ 5जी और अन्य क्षेत्रों में काम करने की इच्छा जताई।
Talking technology…
President and CEO of @Qualcomm, @cristianoamon and PM @narendramodi had a productive interaction. PM Modi highlighted the vast opportunities India offers. Mr. Amon expressed keenness to work with India in areas such as 5G and other @_DigitalIndia efforts. pic.twitter.com/kKcaXhpFtB
— PMO India (@PMOIndia) September 23, 2021
पीएम मोदी से मिले क्वालकॉम के सीईओ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में क्वालकॉम के अध्यक्ष और CEO क्रिस्टियानो आर अमोन के साथ बैठक की। पीएम मोदी की 5जी तकनीक को सुरक्षित बनाने के लिए चिप दिग्गज क्रिस्टियानो अमोन संग मुलाकात से भारत को फायदा हो सकता है।
PM Narendra Modi holds a meeting with Cristiano R Amon, President and CEO of Qualcomm in Washington DC, the US. pic.twitter.com/UdIe67yjt6
— ANI (@ANI) September 23, 2021







