Policybazaar IPO: पैसा बाजार (Paisabazaar) और पाॅलिसी बाजार (Policy bazaar) की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक (PB Fintech) का आईपीओ (IPO) आज खुल रहा है और यह 3 नवंबर को समाप्त होगा। कंपनी ने प्राइस बैंड 940-980 रुपये तक किया है। कंपनी शेयर बाजार में 15 नवंबर को लिस्ट होगी।
Choice Broking के अनुसार, ‘इंश्योरेंस बिजनेस का सेक्टर का ग्रोथ बहुत ही सकारात्मक दिखाई दे रहा है। कंपनी क्रेडिट मार्केट और डिजिटल इंश्योरेंस के क्षेत्र में काफी अच्छी पोजिशन रखती है। लम्बे समय के लिए इसे सब्स्क्राइब किया जा सकता है।’ पॉलिसीबाजार अपने ग्राहकों को ऑटो, हेल्थ, लाइफ इंश्योरेंस और जनरल इंश्योरेंस पॉलिसी का आकलन करने की सुविधा देती है। इसकी साइट पर हर साल 10 करोड़ विजिटर्स आते हैं. कंपनी हर महीने 4 लाख पॉलिसी बेचती है। कंपनी नए इश्यू से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी के ब्रांडों की दृश्यता और जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जाएगा, ताकि ऑफ़लाइन उपस्थिति सहित उपभोक्ता आधार को बढ़ाने के लिए विकास पहलों का विस्तार करने के नए अवसरों की तलाश की जा सके।
यह भी पढ़ेंः LPG Price 1 Nov: एलपीजी सिलेंडर 265 रुपये हुआ महंगा, दिवाली से पहले फूटा महंगाई बम
कोटक महिंद्रा कैपिटल, मॉर्गन स्टेनली, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और जेफरीज इंडिया इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। पीबी फिनटेक, जिसने अगस्त में बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज दाखिल किए थे। कंपनी ने पिछले सप्ताह सार्वजनिक निर्गम जारी करने के लिए नियामक की मंजूरी प्राप्त की
पॉलिसी बाजार अपने आईपीओ के जरिये 5,709.72 करोड़ रुपये जुटाएगी। आईपीओ के तहत 3,750 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे।वहीं, कंपनी 1,959.72 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचेगी। ऑफर फॉर सेल में एसवीएफ पायथन 2 सेमैन 1,875 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी। वहीं, याशीष दहिया , शिखा दहिया व अन्य अपने शेयर बेचेंगे।
यह भी पढ़ेंः दीपावली, छठ पूजा जैसे त्योहारों की वजह से नवंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट







