#FarmersViolence#LakhimpurNews#UPNews#UPPolice#CentralstateHome minister#UPBJP#UPGovt.News#UPCmYogiNews#
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर धमाका कर दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने जा रही है। इससे राजनीति में महिलाओं ंकी भागीदारी बढ़ेगी। कांग्रेस के इस फैसले से सपा, भाजपा और बसपा में हड़कंप मव गया है। हर राजनीतिक दल कांग्रेस के इस फैसले को राजनीतिक और चुनावी फंडा बता रहा है।
यूपी के विधानसभा चुनाव होने में केवल तीन माह बचे हुए हैं। सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी बिगुल फंूक दिया है। सपा बसपा और भाजपा ने इस बार ब्राह्मणों को लुभाने के लिये सम्मेलन करना शुरू कर दिया है। वर्तमान योगी सरकार पर ब्राह्मणों की अनदेखी करने का आरोप लगा है। भाजपा इसी दाग को धोने के लिये ब्राह्मणों को लुभाने के लिये गांव गांव घूम रही है। वैसे भी योगी पर क्षत्रिय का पक्ष लेने का आरोप है। यह भी चर्चा में है यूपी के सभी जिलों में तैनात प्रशासनिक अधिकारी क्षत्रिय हैं। यह भी चर्चा में है कि योगी सरकार ब्राह्मण अफसरों को अहम् जिम्मेदारी नहीं देती है। विकास दुबे एनकाउन्टर को लेकर भी योगी और उनकी सरकार से ब्राह्मण समाज नाखुश है।
वहीं दूसरी और बसपा ने ब्राह्मण समाज को साधने के लिये महासचिव सतीश चंद मिश्रा को जिम्मेदारी दी है। वहीं समाजवादी पार्टी भी ब्राह्मण समाज को लुभाने के लिये सम्मेलन कर रही है। इन सबको पीछे छोड़ने के लिये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की राजनीति तहलका मचा दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने जा रही है। कांग्रेस के इस मास्टर स्ट्रोक ने सभी राजनीतिक दलों की नींदें उड़ा दीं है। कांग्रेस ने पीएम मोदी से सीख लेते हुए यह निर्णय किया है। पीएम मोदी ने उज्ज्वला योजना, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और आवासीय योजना लागू कर महिलाओं का समर्थन प्राप्त किया है। बिहार के सीएम नितीश कुमार ने भी शराब बंदी, साइकिल वितरण कर प्रदेश की महिलाओं की सहानुभूति प्राप्त की और एक बार फिर प्रदेश में सीएम बन बैठे हैं। कांग्रेस समझ गयी है कि यूपी में पैर जमाने हैं तो महिलाओं को अपने पक्ष में करना होगा। विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीटें देने का फैसला इसका पहला कदम है। वैसे भी पिछले कई माह से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी में ऐक्टिव हैं। लखीमपुर किसान हिंसा में जिस तरह से प्रियंका गांधी ने अपने को यूपी सरकार के आगे खड़ा किया उससे योगी सरकार को काफी खामियाजा उठान पड़ सकता है। वहीं कांग्रेस को भी काफी बल मिला है। कुछ माह पहले लोग कांग्रेस का नाम लेना भी पसंद नहीं करते थे। पूरे प्रदेश में कांग्रेस को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आने लगी है। इससे अन्य राजनीतिक दलों में खलबली मच गयी है।








