अगर आपने पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट (Post Office Saving Account) खोला हुआ है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक (POSB) खाता में कम से कम 500 रुपये न्यूनतम बैलेंस रखना जरूरी हो गया है। दरअसल ​इंडिया पोस्ट डाकघर बचत खाते में ब्याज की गणना महीने की 10 तारीख और महीने के अंत के बीच खाते में मौजूद न्यूनतम बैलेंस के आधार पर की जाती है। यदि किसी महीने में 10 तारीख और महीने के अंत के बीच, आपके खाते में 500 रुपये से कम राशि हुई तो उस महीन कोई ब्याज देय नहीं होगा। इसलिए याद रहे कि आपके डाकघर बचत खाते में महीने की 10 तारीख और आखिरी तारीख के बीच कम से कम मिनिमम 500 रुपये का बैलेंस तो बरकरार रहे।

 

खाते में 500 रुपये नहीं होने पर ​पेनल्टी देनी होगी 
इसके साथ ही पोस्‍ट ऑफिस सेविंग्‍स अकाउंट में मिनिमम बैलेंस 500 रुपये रखना जरूरी है। मिनिमम बैलेंस बरकरार नहीं रखने पर हर वित्त वर्ष के आखिरी दिन अकाउंट से 100 रुपये की मेंटीनेंस फीस कट जाएगी। फीस काटने के बाद अगर खाते में बैलेंस निल हो गया तो यह अपने आप बंद हो जाएगा। डाकघर बचत खाते से मिनिमम 50 रुपये की भी निकासी की जा सकती है। खाते को बंद करने के समय, ब्याज का भुगतान उस पूर्ववर्ती महीने तक किया जाएगा, जिसमें खाता बंद किया गया।

 

ये भी पढ़ें:- बड़ा तोहफा देने की तैयारी में मोदी सरकार, 43 करोड़ खाताधारकों को होगा फायदा

 

डाकघर बचत खाता खुलवाने के नियम 
डाकघर में बचत खाता (Post Office Savings Account) कोई भी व्यक्ति खुलवा सकता है। बता दें कि पोस्ट ऑफिस में 10 साल से अधिक उम्र का नाबालिग अपने नाम पर खाता खुलवा सकता है, इसके अलावा अभिभावक भी नाबालिगों का खाता खुलवा सकते हैं।

 

इंडिया पोस्ट की बेस्ट बचत योजनाएं
इंडिया पोस्ट कई छोटी बचत योजनाएं देता है, जिन्हें आमतौर पर डाकघर बचत योजनाओं के रूप में जाना जाता है। इन योजनाओं में पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC), 5 साल के लिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट, किसान विकास पत्र (KVP) और सीनियर सिटीजन सेविंग्स शामिल हैं। 

 

ये भी पढ़ें:- सिर्फ 10 हजार रुपए का करें निवेश, हर माह मिलेगी 1 लाख रुपए से ज्यादा की पेंशन

 

इन शर्तों को पूरा नहीं करने पर बंद हो जाता है अकाउंट  
डाकघर के बचत खाते से अगर लगातार तीन वित्त सालों तक कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ, यानी न पैसा जमा किया गया और न ही निकला गया तो खाता बंद या डोरमेंट हो जाएगा। इसके बाद हो सकता है कि आप डाकघर बचत खाते से जुड़ी सर्विसेज का लाभ न ले सकें। 

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here