Varanasi BJP Prabudh Sammelan: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) को देखते हुए बीजेपी ने आज से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन (Prabudh Sammelan) की शुरुआत की है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (CM Yogi Adityanath) ने वाराणसी (Varanasi) में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहा कि वो काशी की धरती को नमन करते हैं. शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी ने कहा कि शिक्षक दिवस को हम डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr Sarvepalli Radhakrishnan) के स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं. काशी की धरती से भी डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का संबंध रहा है. 

काशी पर हर व्यक्ति गौरव की अनुभूति करता है
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सीएम योगी ने कहा कि काशी प्राचीन काल से ही हिंदू सनातन धर्म का केंद्र रही है. आज काशी पर हर व्यक्ति गौरव की अनुभूति करता है. अपनी परंपरा, संस्कृति और विरासत पर गर्व होना सौभाग्य की बात है. सीएम योगी ने काशी के उदाहरण को हमने प्रदेश के अन्य स्थानों पर उतारने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि कहा कि देश में 1947 से सरकारें चली आ रही हैं. लेकिन, सरकार के विकास का विजन तय नहीं हो पाता था, अपने एक संकीर्ण एजेंडे के साथ सरकारें आती-जाती थी. 

हर क्षेत्र में नया उदाहरण प्रस्तुत करती है काशी 
सीएम योगी ने कहा कि काशी जन्म से लेकर अंतिम यात्रा तक हर क्षेत्र में नया उदाहरण प्रस्तुत करती है. उन्होंने कहा कि विकास के क्षेत्र में काशी ने जो प्रतिमान स्थापित किए हैं उसी लेकर हम प्रदेश के अन्य-अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं. सीएम ने कहा कि शासन की मंशा क्या है ये उसकी नियति से पता चल जाता है. प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सीएम योगी ने प्रयागराज कुंभ और काशी में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का भी जिक्र किया. 

राम मंदिर के कार्य का किया जिक्र
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक नेतृत्व वो था जिसने आजादी के तत्काल बाद सोमनाथ मंदिर के कार्य के शुभारंभ का विरोध किया था और एक नेतृत्व आज है जो अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण कार्य के लिए प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर 5 सदी के इंतजार को दूर कर गौरव की अनुभू​ति कर रहा है.

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित कर रही है बीजेपी
बीजेपी आज से प्रदेश के 17 नगरों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित कर रही है. इसके साथ ही 6 से 20 सितंबर तक प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. 6 से 20 सितंबर तक पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारीगण सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सम्मिलित होकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्धजनों से मिलकर संवाद करेंगे. प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सरकार द्वारा जनता के हित में किए जा रहे कार्यों, सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं, उपलब्धियों और लोककल्याणकारी कार्यों की चर्चा होगी.

https://www.youtube.com/watch?v=1HBPEizgQgs

ये भी पढ़ें:  

Keshav Prasad Maurya: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को फर्जी डिग्री के मामले में मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की अर्जी  

Dengue in Firozabad: फिरोजाबाद में डेंगू व वायरल का कहर जारी, एक बच्ची की मौत, मृतकों की संख्या 51 तक पहुंची



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here