बीते कुछ समय से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए कमाई करने वाले निवेशकों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। ऐसे निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, रियल एस्टेट कंपनी पुराणिक बिल्डर्स ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज जमा कराए हैं।
क्या है आईपीओ की डिटेल: इस आईपीओ के तहत 510 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और कंपनी का प्रवर्तक समूह 9,45,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएगा। ओएफएस के तहत रविंद्र पुराणिक और गोपाल पुराणिक प्रत्येक 4,72,500 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश करेंगे।
क्या होगा पैसों का का: मुंबई की कंपनी 150 करोड़ रुपये तक के आईपीओ पूर्व नियोजन पर भी विचार कर रही है। यदि यह राशि जुटाई जाती है, तो नए शेयरों से जुटाई जाने वाली रकम में कमी की जाएगी। पुराणिक बिल्डर्स आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान और अन्य सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी।
चीन की कंपनी की ‘कंगाली’ से क्यों सहमी है दुनिया, सता रहा लेहमैन जैसी मंदी का डर
पारस डिफेंस का आईपीओ खुला: इस बीच, पारस डिफेंस का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसे सब्सक्राइब करने की आखिरी तिथि 23 सितंबर है। इस रक्षा कंपनी का लक्ष्य आईपीओ से 171 करोड़ रुपए जुटाना है। इस रकम में ओएफएस (बिक्री के लिए प्रस्ताव) के माध्यम से 30 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य है। शुरुआती शेयर बिक्री का प्राइस बैंड 165 रुपए से 175 रुपए प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।







