उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार शाम देहरादून स्थित राजभवन में राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। धामी ने शपथ ग्रहण से पहले आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, भुवन चंद्र खंडूरी से उनके सरकारी आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की। उधमसिंह नगर जिले के खटीमा से दो बार के विधायक 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे। वह रावत की जगह लेंगे जिन्होंने चार महीने से भी कम के अपने कार्यकाल के बाद प्रदेश में संवैधानिक संकट का हवाला देते हुए शुक्रवार देर रात पद से इस्तीफा दे दिया था।
बता दें कि पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले रविवार को अपना ज्यादातर समय अपनी पार्टी के असंतुष्ट नेताओं को मनाने में बिताया। भाजपा सूत्रों के अनुसार, पूर्व मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री रह चुके सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत जैसे कुछ नेता पार्टी आलाकमान से नाराज बताए जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कोई विघ्न न आए, इसलिए धामी भी खुद सतपाल महाराज से मिले और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने महाराज को मना लिया है। हालांकि, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी में कोई नाराज नहीं है और सब लोग पार्टी के निर्णय के साथ एकजुट होकर खड़े हैं।
अरविंद पांडेय ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की
अरविंद पांडेय ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने उन्हें शपथ दिलाई।
सुबोध उनियाल ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की
सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने उन्हें शपथ दिलाई।
बिशन सिंह ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
बिशन सिंह ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने उन्हें शपथ दिलाई।
यशपाल आर्य ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की
यशपाल आर्य ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने उन्हें शपथ दिलाई।
बंशीधर भगत ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली
बंशीधर भगत ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने उन्हें शपथ दिलाई।
बंशीधर भगत ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली
बंशीधर भगत ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने उन्हें शपथ दिलाई।
हरक सिंह रावत ने भी उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
हरक सिंह रावत ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने उन्हें शपथ दिलाई।
सतपाल महाराज ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की
सतपाल महाराज ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने उन्हें शपथ दिलाई।
पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की
पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। धामी ने हिन्दी में शपथ ग्रहण की है।
BJP MLA Pushkar Singh Dhami sworn-in as the next Chief Minister of Uttarakhand, at a programme in Raj Bhawan, Dehradun pic.twitter.com/FFQcbU0gQ0
— ANI (@ANI) July 4, 2021
सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत भी कार्यक्रम में पहुंचे
देहरादून में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत और अन्य भाजपा नेता शामिल हुए।
Uttarakhand Ministers Satpal Maharaj, Harak Singh Rawat, and other BJP leaders attend the swearing-in ceremony of CM-designate Pushkar Singh Dhami in Dehradun. pic.twitter.com/NaVvFlzDiy
— ANI (@ANI) July 4, 2021
कैबिनेट मंत्री और भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद
उत्तराखंड सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री और भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद हैं।
उत्तराखंड की राज्यपाल शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं, कुछ देर में शुरू होगा कार्यक्रम।







