By : ABP Ganga | Updated : 19 Jan 2021 07:30 PM (IST)

अखिलेश यादव के बयान पर मेरठ से सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार ने जो भी मौलाना जौहर विश्वविद्यालय को लेकर किया है, वो पूरी तरह न्याय संगत है. उन्होंने कहा कि आजम खान के जुल्मों को लेकर कई लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी. वहीं, अखिलेश पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव दोबारा सत्ता में आने को लेकर सपनों के स्वर्ग में हैं, वो वहीं रहें. वो अभी सत्ता में नहीं आने वाले हैं. वहीं, ‘तांडव’ पर अखिलेश के बयान पर उन्होंने कहा कि तांडव पहले अखिलेश यादव देखें, फिर इस पर बयान दें. इन लोगों ने हिंदुओं को मजाक समझ लिया है. ऐसी किसी भी चीजों पर कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं, उन्होंने किसान आंदोलन और कृषि कानून को लेकर राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बस इतना ही कहना है वो खुद के बौद्धिक होने के गुमान में हैं, जबकि ऐसा है नहीं. उन्हें किसी भी विषय पर बोलने से पहले पढ़ लेना चाहिए.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here