In Rajsthan BJP fighting with BJP. Ex Home minister Kailash Meghhwal Attacks Law Minister Arjunram Meghwal said thief No One
In Rajsthan BJP fighting with BJP. Ex Home minister Kailash Meghhwal Attacks Law Minister Arjunram Meghwal said thief No One

#Rajsthan Politics# Rajsthan Assembly elections# Raj. BJP# Raj. CM Ashok Gehlout# PM Modi & HM Shah# Law Min. ArjunRm meghwal#

वसुंधरा के बाद ex HM ने मोदी सरकार पर बोला हमला

कहते है कि जब बुरा समय आता है तो साया भी साथ छोड़ने लगता है। ठीक ऐसा ही हाल पीएम मोदी और शाह का होता जा रहा है। इसी साल पांच प्रदेशों में विधानसभाओं में चुनाव होने वाले हैं और अगले साल आम चुनाव होना है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार लाल किले से तिरंगा फहराने को बेकरार हैं उन्होंने इस स्वतंत्रता दिवस देश की जनता से अगले साल झण्डा फहराने का वादा भी कर दिया है लेकिन हालात दिन ब दिन विपरीत होते जा रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान का है जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक कैलाश मेघवाल ने कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के खिलाफ काफी गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें भ्रष्ट व चोर तक कह डाला है। दो तीन माह में राजस्थान विधानसभा चुनाव होने हैं। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहले ही मोदी शाह के लिये सिरदर्द बनी हुईं। कैलोश मेघवाल ने तो धमाका ही कर दिया है। इससे राजस्थान में बीजेपी गर्त में गिरती दिख रही है।

कानून मंत्री पर हमलावर कौन हैं कैलाश मेघवाल

अब आपको बताते हैं कि कैलाश मेघवाल कितने प्रभावशाली और दिग्गज नेता हैं और भाजपा के लिये क्या मायने रखते हैं। कैलाश मेघवाल को हल्केमें भाजपा नहीं ले सकती है। श्री मेघवाल वर्तमान में भाजपा के एमएलए हैं इससे पहले वो विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। इतना ही नहीं वो भाजपा सरकार में होम मिनिस्टर भी रह चुके हैं। उन्होंने एक जनसभा के दौरान कहा कि पीएम मोदी ने एक भष्ट और नंबर वन चोर को कानून मंत्री बनाया है। यह बड़े ही दुर्भाग्य की बात है। अर्जुनराम मेघवाल के ऊपर भष्टाचार और गबर के मामले चले हैं। ऐसे व्​यक्ति को पीएम कानून मंत्री किस मजबूरी में बनाते हैं। कैलाश मेघवाल ने कहा कि जब अर्जुन मेघवाल कलक्टर थे तब उन पर गबन और भ्रष्टाचार ​के मामले दर्ज किये गये थे।

Modi & Shah don't want to Vasundhara as candidate of CM for Rajsthan
Modi & Shah don’t want to Vasundhara as candidate of CM for Rajsthan

वसुंधरा राजे के कभी खिलाफ हुआ करते थे कैलाश मेघवाल

प्रख्यात पत्रकार अनुराग चतुर्वेदी ने एक कार्यक्रम में कहा कि कैलाश मेघवाल राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में जाने जाते हैं। खुद मेघवाल ने बताया था कि पिछले चुनाव में उन्होंने राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे के खिलाफ 40 प्रत्याशियों को लड़वाया था। उसमें पांच करोड रुपये अपनी जेब से भी लगाये थे। लेकिन अब मेघवाल वसुंधरा कैंप में शामिल हो गये हैं। ये हालात मोदी शाह के लिये काफी चिंता जनक हैं। दोनों ही वसुंधरा राजे के खिलाफ खेमेबाजी में जुटे हैं। ऐसे में राजस्थान भाजपा की पकड़ से दूर हो जायेगा। वैसे भी वर्तमान राजस्थान सीएम अशोक गहलौत ने पिछले एक डेढ़ साल में जनता को खुश करने वाल अनेक योजनाओं लागू कर अपनी इमेज बना ली है। पार्टी की अंदरूनी कलह पर भी कांग्रेस नेतृत्व ने काबू पा लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here