Edited By Sudhendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

BTP के नेता सीएम गहलोत को अपना समर्थन पत्र सौंपते हुए

जयपुर

राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक के बीच भारतीय ट्राइबल पार्टी/बीटीपी (Bharatiya Tribal Party/BTP) ने गहलोत सरकार को अपना समर्थन दे दिया है। बीटीपी ने शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर उन्हें अपने समर्थन का पत्र सौंप दिया। बीटीपी ने कहा कि हम चाहते हैं कि राजस्थान की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार चलनी चाहिए।

राजस्थान के सियासी संग्राम के बीच जहां पहले भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) ने जहां पहले कांग्रेस के दोनों खेमो (सचिन पायलट- अशोक गहलोत) की लड़ाई में न्यूट्रल रहने की बात कही थी। वहीं आज कांग्रेस के साथ साझा कॉन्फ्रेंस कर बीटीपी के दोनों विधायकों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विश्वास जताया है। शनिवार को हुई कॉन्फ्रेंस में बीटीपी के दोनों विधायकों ने यह कहते हुए समर्थन देने की बात कही है कि सरकार से हमने कुछ मांग की थी, जिससे मानने के लिए अब सरकार तैयार है, लिहाजा हम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के समर्थन के लिए तैयार है। अगर फ्लोर टेस्ट होता है, तो हम कांग्रेस का समर्थन करेंगे।

चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास गलत: बीटीपी

बीटीपी के दोनों विधायक रामप्रसाद और राजकुमार रौत दोनों ने कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास गलत है, लिहाजा हम सरकार के साथ हैं। बता दें, बीटीपी की ओर से व्हिप जारी करके इस मामले में किसी भी गुट और पार्टी का समर्थन ना करने के आदेश अपने विधायकों को दिया था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here