Edited By Khushendra Tiwari | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

हाइलाइट्स

  • राजस्थान में सियासी घमासान जारी
  • कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार बचाने में जुटे
  • उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दिखाए बगावती तेवर
  • भाजपा भी बनाए हुए है कांग्रेस के हर सियासी कदम पर नजर
  • विधायकों और मंत्रियों को एकजुट करने का सिलसिला है जारी

जयपुर।

राजस्थान के सियासी रण में जहां सचिन पायलट ने खुलकर बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वहीं इसके साथ ही अब कांग्रेस आलाकमान भी उनके इस तरह के व्यवहार से नाराज होता दिखाई दे रहा है। ताजा अपडेट की बात करें, तो पहले जहां कांग्रेस बातचीत के जरिए डेमेज कंट्रोल में लगी हुई थी। वहीं सूत्रों से यह जानकारी सामने आ रही है। अब कांग्रेस बागी हुए सचिन पायलट को मनाने की कवायद नहीं करेगी। जी हां सचिन पायलट को अब कांग्रेस ने ना मनाने का मन बना लिया है।

मंत्रियों पर नजर, टीकाराम जूली सरकारी आवास से नदारद

प्रदेश में मंत्री और विधायकों को जुटाने में लगी गहलोत सरकार अब विधायकों और मंत्रियों के हर कदम पर नजर बनाए हुए हैं। इसी बीच खबर यह भी है कि सरकार के श्रम मंत्री टीकाराम जूली फिलहाल अपने सरकारी आवास ने नदारद है। जानकार इसे भी सियासी पहलू के साथ जोड़कर देख रहे हैं।

विधायकों की बाड़ाबंदी फिर से शुरू

प्रदेश में सरकार को बचाने में जुटी कांग्रेस एक बार फिर विधायकों की बाड़ाबंदी में जुट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गहलोत सरकार सभी विधायकों को होटल में सेव करेगी, ताकि विपक्ष उनसे संपर्क ना कर पाए।

यह बताई जा रही है वजह

रिपोर्ट्स के मुताबिक पायलट और गहलोत के बीच चली आ रहे मनमुटाव को लेकर पहले जहां कांग्रेस आलाकमान बातचीत के जरिए हल करने में लगे हुए थे। कांग्रेस ने इसके लिए राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय, वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला और अजय माकन को बातचीत के लिए भेजा था। लेकिन सचिन पायलट की ओर से ऑफिशियल वॉट्सअप ग्रुप पर सोमवार की मीटिंग में शामिल नहीं होने की बात कहने के बाद कांग्रेस ने भी सचिन पायलट को ना मनाने का मन बना लिया है।

होगी कार्रवाई

सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आ रही है कि कांग्रेस आलाकमान इस मुद्दे को अब पूरी तरह गंभीरता से ले रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी का आदेश न मानने पर पायलट और उनके समर्थक विधायकों पर कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल सरकार बचाने के लिए भी रणनीति तैयार की जा रही है।

पायलट की जगह ले सकते हैं मीणा

उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बगावती तेवर दिखाने के बाद अब सचिन पायलट का प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद से भी पत्ता कट सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में नए पीसीसी चीफ को लेकर भी कवायद शुरू हो गई है, जिसमें उदयपुर के सांसद रघुवीर मीणा का नाम सामने आ रहा है, जिन्हें जल्द ही कांग्रेस कार्यभार सौंप सकती है।

आज सीएम आवास पर विधायकों की बैठक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री अब सरकार को बचाने के लिए पूरी तरह कवायद में जुट गए हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों और मंत्रियों को सोमवार सुबह 10.30 की मीटिंग में तलब किया है। यह भी कहा जा रहा है कि इसके जरिए मुख्यमंत्री गहलोत अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here