Edited By Ruchir Shukla | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

हाइलाइट्स

  • राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच लगातार आ रहे बड़े अपडेट्स
  • गहलोत खेमे के विधायकों को जयपुर से जैसलमेर शिफ्ट किया जा रहा
  • चार्टर प्लेन के जरिए जैसलमेर भेजे जाएंगे विधायक
  • बदले सियासी हालात में सीएम गहलोत का बड़ा बयान-विधायकों की खरीद-फरोख्त के रेट बढ़ गए हैं

जयपुर

राजस्थान में राजनीतिक घमासान का दौर थमता नहीं दिख रहा है। एक दिन पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने एक बयान में कहा कि प्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त के रेट बढ़ गए हैं। जब से राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा सत्र को हरी झंडी दी है तब से हॉर्स टेड्रिंग में विधायकों के भाव बढ़ गए हैं। इस बीच गहलोत खेमे के सभी विधायकों को जयपुर से जैसलमेर शिफ्ट किया जा रहा है। पढ़िए, अब तक के सभी बड़े अपडेट्स…

अपडेट@ 12.55 PM: एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस विधायक

जैसलमेर जाने के लिए कांग्रेस के विधायक जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। पहले राउंड में करीब 53 विधायक चार्टर्ड प्लेन से जैसलमेर जाएंगे। बाकी विधायक दूसरे राउंड में जैसलमेर के लिए रवाना होंगे।

अपडेट @ 12.20 PM: एयरपोर्ट के लिए निकले विधायक

जयपुर के फेयरमोंट होटल से कांग्रेस विधायक बसों में सवार होकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं। उन्हें जैसलमेर शिफ्ट किया जा रहा है। 14 अगस्त को विधानसभा सत्र के मद्देनजर ये शिफ्टिंग की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, विधायक चार्टर्ड प्लेन से जैसलमेर पहुंचेंगे।

अपडेट@ 11.30 AM: जयपुर में सियासी हलचल तेज

गहलोत खेमे के विधायकों को जयपुर के फेयरमोंट होटल से जैसलमेर शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है। विधायक एयरपोर्ट जाने के लिए बसों में सवार हो चुके हैं। इस बीच जयपुर एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन पहुंच चुके हैं, जिनके जरिए विधायक जैसलमेर के लिए रवाना होंगे।

इसे भी पढ़ें:- गहलोत सरकार का फैसला, बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में भेजे जाएंगे ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र



अपडेट @ 10.57 AM: चार्टर प्लेन से जा सकते हैं जैसलमेर

खबर है कि गहलोत खेमे के विधायकों को दो से तीन चार्टर प्लेन के जरिए विधायकों को जैसलमेर ले जा सकते हैं। इसके लिए विधायकों को बसों के जरिए एयरपोर्ट ले जाएंगे फिर वहां से जैसलमेर ले जाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इसको लेकर जैसलमेर पुलिस को अलर्ट किया गया है।

अपडेट@10.56 AM: जैसलमेर शिफ्ट होंगे गहलोत खेमे के विधायक!

राजस्थान में लगातार बदल रहे सियासी परिदृश्य में शनिवार को बड़ी जानकारी सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का समर्थन करने वाले विधायक आज जैसलमेर के लिए रवाना होंगे। कैबिनेट की बैठक के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:- राज्यपाल कलराज मिश्र बोले- मेरे लिए संविधान सर्वोपरि, मुझ पर कोई दबाव नहीं



राजस्थान में सियासी उठापटक का दौर लगातार जारी

मुख्यमंत्री गहलोत ने गुरुवार को विधायकों के रेट वाला बयान देकर अगले 14 दिन तक सियासी उठापटक की आशंका को बल दिया है। सूबे में बदले सियासी हालात में पिछले 20 दिनों से कांग्रेस विधायकों की बाड़ाबंदी जारी है। अब राज्यपाल ने 14 अगस्त को विधानसभा सत्र का आगाज का फैसला लिया है। जिसके बाद अगले 14 दिन और विधायकों को होटल में ही कैद रहना होगा। यानी बाड़ाबंदी में कांग्रेस विधायकों और अन्य समर्थित विधायकों को 14 अगस्त को विधानसभा सत्र के आगाज तक सरकार कोई ढील नहीं देने वाली है।

(राजस्थान और आपके शहर की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।)



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here