राजस्थान HC में पायलट खेमे की सुनवाई में क्या हुआ?

राजस्थान की सियासत के संग्राम को आज पूरे 10 दिन (rajasthan news live update) हो गए है। जहां अभी भी प्रदेश में राजनैतिक अस्थिरता का माहौल (rajasthan political crisis) बना हुआ है। वहीं इसके साथ ही अभी भी प्रदेश के राजनीति (rajasthan politics) में कई अहम फैसले होने बाकी है। आज सोमवार को भी प्रदेश की राजनीति के लिए बड़ा दिन माना जा सकता है। आज राजस्थान हाइकोर्ट (rajasthan high court ) राजस्थान विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी की ओर से (rajasthan congress ) कांग्रेस के बागी विधायकों को दिए गए नोटिस मामले में सुनवाई करेगा। आपको बता दें कि इस मामले में सचिन पायलट खेमे की ओर से हाईकोर्ट में अर्जी (rajasthan high court plea sachin pilot) लगाई गई थी, जिसमें पायलट खेमे ने नोटिस को अयोग्य बताते हुए हाइकोर्ट से यह आग्रह किया था कि जल्द से जल्द कोर्ट इस नोटिस को रद्द करे। लिहाजा आज इस मामले में कोर्ट अपना फैसला देगा। हाईकोर्ट में आज क्या होगा , इसपर नवभारत टाइम्स (एनबीटी ) अपनी नजर बनाए हुए है। हम आपको आज यहां हाईकोर्ट और राजस्थान की राजनीति (rajasthan highcourt and rajasthan news ) से जुड़ी पल-पल की अपडेट देते रहेंगे।

अपडेट 10.50 पायलट खेमे के वकील हरीश साल्वे वर्चुअल बहस से फिलहाल नहीं जुड़े हैं

प्रदेश में पायलट खेमे को विधानसभा स्पीकर की ओर से भेजे गए नोटिस मामले को लेकर कोर्ट में सोमवार सुबह से सुनवाई जारी है। सुबह 10 बजे शुरू हुई सुनवाई में अभिषेक मनु सिंघवी 10 बजकर सात मिनट से लगातार अपनी दलीलें दे रहे हैं। वहीं ताजा जानकारी मिली है कि अभी तक पायलट खेमे के वकील हरीश साल्वे इस वर्चुअल बहस में नहीं जुड़े हैं। माना जा रहा है कि साल्वे इस मामले में पायलट खेमे पक्ष में फैसले को लेकर आश्वस्त हैं।

अपडेट 10.33 हमे उम्मीद कि हाइकोर्ट से मिलेगा न्याय- खाचरियावास

देश के सियासी संग्राम पर गहलोत खेमा भी पूरी तरह अपनी निगाहे कोर्ट के फैसले पर बनाए हुए है । इसे लेकर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी बयान दिया गया है। खाचरियावास ने कहा कि हमें उम्मीद कि हाइकोर्ट से न्याय मिलेगा । उन्होंने आगे कहा कि SOG और अन्य जांच एजेंसियां बिना कानून के तहत काम नहीं करती है। खाचरिवास ने आगे कहा कि सचिन पायलट मुझसे चर्चा करते तो गलत कदम नहीं उठाने देता।

अपडेट 10.30 गहलोत खेमा कर रहा है मंथन , राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवाई पर है नजर

राजस्थान हाईकोर्ट में चल रही नोटिस मामले की सुनवाई पर राजस्थान से लेकर दिल्ली तक के राजनेताओं की बारिकी से नजर है। जहां पायलट खेमा इस मामले में अपने पक्ष में फैसले को लेकर उम्मीद बनाए हुए हैं। वहीं गहलोत खेमा भी आगे की रणनीति को लेकर होटल फेयरमॉन्ट में मंथन कर रहा है। गहलोत खेमे की निगाहें भी कोर्ट के फैसले पर ही है।

अपडेट 10. 2 2 AM वकील बैठे धरने पर , तीन अधिवक्ता बैठे है धरने पर

जहां एक ओर से सचिन पायलट खेमे की ओर से लगाई गई याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान हाईकोर्ट में दूसरे मामलों की सुनवाई के लिए आए पक्षकारों के वकीलों ने हंगामा कर दिया है। साथ ही तीन अधिवक्ता कोर्ट के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। वकीलों की मांग है कि उन्हें कोर्ट में जाने की इजाजत दी जाने चाहिए। साथ ही उनकी नाराजगी अन्य मामलों की सुनवाई ना होने पर भी है।

अपडेट 10.20 AM याचिका प्री- मैच्योर है – अभिषेक मनु सिंघवी

अभिषेक मनु सिंघवी ने वर्चुअली 10 बजकर सात मिनट पर अपनी बात शुरू की है। उन्होंने अपनी दलील में कोर्ट के सामने कहा कि बागी विधायकों की ओर से लगाई गई याचिका को प्री- मैच्योर बताया है। सिंघवी ने अभी तो सिर्फ स्पीकर की ओर से नोटिस दिया गया है, लेकिन इसे लेकर विधायक याचिका लेकर कोर्ट के पास आ गए हैं। कोर्ट भी इस मामले में स्पीकर के फैसले के बाद ही सीमित दायरे में अपना फैसला दे सकता है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष की शक्तियों का उल्लेख भी अपनी दलील में रखी।।

अपडेट 10.10 AM अभिषेक मनु सिंघवी अपनी दलीलें पेश कर रहे हैं

राजस्थान हाईकोर्ट में बागी विधायकों को नोटिस देने के मामले में अब राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। स्पीकर की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने बहस शुरू कर दी है। साथ ही सिंघवी साल्वे की ओर से शुक्रवार को दी गई दलीलों पर अपना पक्ष रख रहे हैं।

अपडेट 9.58 AM पक्षकारों के वकील को प्रवेश देने में हंगामा

राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले बड़ी अपडेट यह है कि कई विभिन्न सुनवाई के लिए आए पक्षकार वकीलों को कोर्ट में अंदर जाने से रोक दिया गया है, जिसके बाद यह हंगामा हो गया है। कोर्ट में सिर्फ पायलट केस से जुड़े वकीलों को ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।

अपडेट 9.50 AM जल्द शुरू होने वाली सचिन पायलट नोटिस मानले की सुनवाई

राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से आज नोटिस मामले में सुनवाई होगी। ताजा अपडेट यह है कि राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत मोहंती की खंडपीठ में होने वाली इस सुनवाई के लिए दोनों न्यायाधीश मोंहती और जस्टिस प्रकाश गुप्ता कोर्ट में पहुंच गए है। और जल्द की सुनवाई शुरू हो सकती है।

अपडेट 9.00 राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत मोहंती की खंडपीठ में होगी सुनवाई

आपको बता दें कि राजस्थान की सियासत के भाग्य का फैसला की सुनवाई राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत मोहंती की खंडपीठ में होगी। आपको बता दें कि पायलट खेमे के अधिवक्ता हरीश साल्वे ने खंडपीठ के समक्ष बहस पूरी करते हुए महत्वपूर्ण प्रश्न खंडपीठ के समक्ष रखे हैं , जिसमें उन्होंने दल -बदल कानून के तहत दिए गए नोटिस में पायलट खेमे का पक्ष रखा है। पिछली सुनवाई में साल्वे ने कोर्ट के सामने यह पक्ष रखा था कि सचिन सहित विधायकों ने पार्टी के खिलाफ ना तो कोई बयान दिया और ना ही दल बदला है। उन्होंने पार्टी के किसी भी नेता के खिलाफ बयान देने का अधिकार उन्हें संविधान की अनुच्छेद 19 (1) (अ) प्रदत अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार की शक्तियों का उपयोग करते हुए किया है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि आज स्पीकर की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी किस तरह कोर्ट के सामने स्पीकर का पक्ष रखते हैं, जिसके बाद ही तय होगा कि सचिन को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत मिलेगी या नहीं ?

अपडेट 8.45 AM सियासी सोमवार को अभिषेक मनु सिंघवी बहस को आगे बढ़ाएंगे

राजस्थान की सियासत के लिए आज सोमवार का दिन बेहद खास है। आज सुबह 10 बजे राजस्थान हाइकोर्ट में होने वाली सुनवाई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जाने-माने वकील अभिषेक मनु सिंघवी अपनी बहस को आगे बढ़ाएंगे। सिंघवी स्पीकर की ओर से अपना पक्ष रखेंगे। वहीं इसके बाद पायलट खेमे के वकील सिंघवी की ओर से दी गई दलील पर कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखेंगे।

अपडेट 8.13 AM तीसरे दिन भी एसओजी को नहीं मिले बागी विधायक

प्रदेश में जारी सियासी घमासान को लेकर तफ्तीश में जुटी एसओजी से पायलट खेमा अभी भी दूर है। मीडिया रिपोटर्स की मानें, तो एक बार फिर रविवार जब एसओजी की टीम दिल्ली पहुंची और सूचना के आधार पर वहां कई होटलों की तलाश की, तो पायलट खेमे के विधायक वहां से गायब हो गए। एसओजी की टीम को यह भी सूचना मिली है कि पायलट खेमे के विधायक मानेसर में है, तो टीम ने आनन-फानन में मानसर का रूख किया, लेकिन वहां से भी उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

अपडेट 8.08 AM बीजेपी की भी फैसले पर नजर

पूरे देश की राजस्थान की राजनीति पर नजर है। वहीं आज होने वाले अहम फैसले पर राजनीति के दिग्गज भी निगरानी रखे हुए है। खास बात यह है कि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी फैसले को लेकर अपना बयान दिया है। कटारिया ने कहा कि भाजपा भी कोर्ट के फैसले के बाद अपनी रणनीति तय करेगा।

अपडेट 8.04 AM आज नोटिस मामले को होगी सुनवाई

राजस्थान की सियासत में सोमवार को तय होगा कि ऊंट किस करवट बैठेगा। कोर्ट की ओर से नोटिस मामले में सुबह 10 बजे से सुनवाई होगी। इस मामले में फैसला चाहे पायलट के पक्ष में हो या स्पीकर के, लेकिन राजनीति के जानकारों को मानना है कि कोर्ट का यह फैसला राजस्थान की राजनीति की दशा और दिशा दोनों को बदल कर रख देगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here