अशोक गहलोत ने कहा- मैंने कल प्रधानमंत्री से बात की और उन्हें राज्यपाल के व्यवहार के बारे में बताया। मैंने उनके साथ उस पत्र के संबंध में भी बात की जो मैंने उन्हें 7 दिन पहले लिखा था।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पीएम मोदी से राज्यपाल की ‘शिकायत’ की।
I spoke with Prime Minister yesterday and told him about the behaviour of the Governor. I spoke with him regarding… https://t.co/77HdOHgQfU
— ANI (@ANI) 1595837184000
राजस्थान के सियासी संकट के बीच बीएसपी ने राजस्थान हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बीएसपी ने राज्य में 6 बीएसपी विधायकों के कांग्रेस पार्टी के साथ विलय के खिलाफ दायर बीजेपी की याचिका में पार्टी बनने की मांग की है।
Bahujan Samaj Party (BSP) moves Rajasthan High Court seeking to become a party in the petition by BJP against the m… https://t.co/p8Ylgh7T1z
— ANI (@ANI) 1595831049000
आपको बता दें कि राजस्थान के मामले को लेकर कांग्रेस आज देश भर में राजभवनों का घेराव कर रही है।
तमिलनाडु कांग्रेस चीफ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का राजभवन पर हल्ला बोल।
कपिल सिब्बल ने आगे कहा- हम इस मामले पर विचार करके दोबारा सुप्रीम कोर्ट आएंगे
वकील कपिल सिब्ब्ल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि मामले पर अब सुनवाई की जरूरत नहीं है।
राजस्थान विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका वापस ले ली है। जिसके बाद पायलट खेमे को बड़ी राहत मिली है।
कांग्रेस पार्टी देशभर में सभी राज्यों के राजभवनों के सामने विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस बीच दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
ऐसे में एक संवैधानिक और कानूनी स्थिति बन गई है। अब या तो हाई कोर्ट को फैसला करना चाहिए या राज्यपाल को मामले में हस्तक्षेप करना चाहिएः सतीश पुनिया, राजस्थान बीजेपी चीफ
A constitutional & legal situation has risen. Either the High Court should decide or the Governor should intervene… https://t.co/3wZqz4Gp05
— ANI (@ANI) 1595824348000
राजस्थान बीजेपी चीफ सतीश पुनिया ने कहा- ‘बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष को लिखा है कि बीएसपी-कांग्रेस का कथित विलय असंवैधानिक है। हाईकोर्ट के समक्ष इसकी याचिका भी लंबित है।’
BSP Gen-Secy SC Misra wrote to Governor & Assembly Speaker that alleged merger of BSP-Congress is unconstitutional.… https://t.co/5iAmVcMxNJ
— ANI (@ANI) 1595824303000
राजस्थान राजभवन ने विधानसभा सत्र बुलाने से संबंधित फाइलें राज्य के संसदीय कार्य विभाग को वापस कर दी हैं। इसके अलावा राजभवन ने राज्य सरकार से कुछ अतिरिक्त विवरण भी मंगाए हैं। फिलहाल विधानसभा सत्र पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। (सूत्रों के हवाले से)
राजस्थान एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने एक बार फिर उन्हें मानेसर में उन्हें रोकाने की बात कही है। राठौड़ ने बताया कि हमारी टीम मानेसर में है, जहां तीन होटल हैं, जहां बागी विधायकों के होने की सूचना था, लेकिन हरियाणा पुलिस ने हमें होटल परिसर में जाने से पहले ही रोका दिया। मिली जानकारी के अनुसार एसओजी टीम को मानेसर में इन होटलों से पहले हननपुर बस स्टैंड पर ही रोक लिया गया।
सुबह 11.30 बजे होने वाली में इस सुनवाई में जस्टिस अरुण मिश्रा, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस कृष्ण मुरारी की बेंच बैठेगी।
इस बीच ऐसी भी खबरें हैं स्पीकर जोशी अपनी याचिका पर यू-टर्न ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि स्पीकर अदालत से सुनवाई बंद करने का आग्रह कर सकते हैं।
आपको बता दें कि राजस्थान हाई कोर्ट के यथास्थिति बरकरार रखने के खिलाफ विधानसभा स्पीकर की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अर्जी पर सुनवाई होनी है।
राजस्थान हाई कोर्ट से यथास्थिति बरकरार रखने के आदेश के बाद अब सारी निगाहें शीर्ष अदालत में आज होने वाली सुनवाई पर टिक गई है।
सुप्रीम कोर्ट आज राज्य विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी की अर्जी पर सुनवाई करने वाली है।
राजस्थान की सियासी लड़ाई अदालत के भीतर और बाहर दोनों जगह चल रही है। आज इस लड़ाई का बेहद अहम दिन है।
कांग्रेस सूत्रों के मुबातिक इस घेराव को आधार बनाकर कहीं राज्यपाल राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश न कर दें, इसलिए कांग्रेस फूंक-फूंककर कदम उठा रही है।
दरअसल, राजस्थान के सियासी संकट पर राज्यपाल पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस ने राज्य में राजभवन घेरने का फैसला किया था। लेकिन कहा जा रहा है कि इस घेराव के खतरे को देखते हुए कांग्रेस ने राजभवन के पास नहीं जाएगी।
कांग्रेस पार्टी आज देश के सभी राज्यों के राजभवनों का घेराव करने वाली है। हालांकि कांग्रेस राजस्थान में ऐसा कुछ नहीं करेगी।
नमस्ते, नवभारत टाइम्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अपने इस लाइव ब्लॉग में हम आपके लिए राजस्थान के सियासी संकट से जुड़ा हर अपडेट लेकर आते हैं। तो बने रहिए हमारे साथ…







